UTTARAKHAND

उत्तराखंड: अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा, रामनगर जा रही बस खाई में गिरी; 7 की मौत, 12 घायल

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट भिकियासैंण क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भिकियासैंण-विनायक रोड पर द्वाराहाट से रामनगर की ओर जा रही केएमओयू (KMOU) की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में 7 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त बस (संख्या UK 07 PA 4025) मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे द्वाराहाट नोबाड़ा से रामनगर के लिए रवाना हुई थी। सफर शुरू होने के लगभग डेढ़ घंटे बाद, सुबह करीब 8 बजे बस सैलापानी बैंड के पास पहुंची ही थी कि अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

जिला प्रशासन के अनुसार, बस में कुल 19 लोग सवार थे। मृतकों में 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। हादसे में 12 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। राहत की बात यह है कि बस के चालक और परिचालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्र होने के कारण रेस्क्यू टीम को खाई से घायलों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा जा रहा है।

हादसे को लेकर सीएम धामी ने दुख जताया है. सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, अल्मोड़ा में भिकियासैंण से रामनगर जा रही बस के भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है, जिसमें यात्रियों के हताहत होने की सूचना है. हादसे में घायल यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है. गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है. इस पूरे प्रकरण की सतत निगरानी की जा रही है और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हूं. ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

10 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

11 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

11 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago