Categories: UTTARAKHAND

Jageshwar Dham:जागेश्वर धाम में भक्तों का सैलाब, प्रबंधन में कमी के चलते पर्यटकों को झेलनी पड़ रही दैनिक यातायात की समस्या

जागेश्वर धाम में वाहनों की संख्या और श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि के कारण यातायात और पार्किंग सुविधाओं को लेकर समस्याएं उत्पन्न हुई हैं. इसके अलावा, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी भी देखी गई है, जिसके कारण शारीरिक दिक्कत से ग्रसित लोगों को इलाज के लिए कम से कम सात किमी दूर जाना पड़ता है.

अल्मोड़ा:जागेश्वर धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है, इन दिनों औसतन पांच हजार तक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, ऐसे में जो इंतजाम हैं वे नाकाफी साबित हो रहे हैं। पार्किंग की क्षमता से अधिक वाहन पहुंच रहे हैं। करीब हर दिन आरतोला से जागेश्वर तक तीन किमी दायरे में जाम लग रहा है। अगर स्वास्थ्य सुविधाओं की बात करें तो अगर किसी को शारीरिक दिक्कत हो जाए उसे इलाज के लिए कम से कम सात किमी दूर ही इलाज मिल सकेगा। उसके लिए भी 16 किमी दूर से 108 एंबुलेंस पहुंचेगी।

यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए, 18 मई से जागेश्वर धाम में शटल सेवा शुरू की जा रही है. इसके अलावा, आरतोला तक रोडवेज की बस सेवा उपलब्ध होगी. यह सुविधाएं श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए बेहतर हो सकती हैं

जागेश्वर धाम पूरे विश्व में प्रसिद्ध है यहां अब भी यातायात की बेहतर सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। पहाड़ों में आवाजाही का सुगम साधन रोडवेज बस के भी धाम तक संचालन के प्रयास नहीं हुए। नैनीताल से सिर्फ एक केमू बस का संचालन धाम होते हुए हल्द्वानी तक हो रहा है जो पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए नाकाफी है।

सामान्य दिनों में एक हजार तक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते थे, पर इन दिनों संख्या औसतन करीब पांच हजार तक पहुंच गई है। काफी लोग अपने वाहनों से पहुंचते हैं, जागेश्वर में वाहन पार्किंग की क्षमता 80 है, जबकि वाहन चार सौ तक पहुंच रहे हैं। इससे सड़क पर वाहन खड़े होते हैं, इससे आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। करीब हर दिन आरतोला से जागेश्वर तक तीन किमी दायरे में जाम लग रहा है।

चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर खासा ध्यान रखा जाता है। पर जहां जागेश्वर में प्रतिदिन औसतन पांच हजार तक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, वहां पर छोटी शारीरिक दिक्कत होने पर ही कई किमी तक कोई उपचार नहीं मिल पाएगा। यहां से सात किमी दूर पीएचसी पनुवानौला या फिर 18 किमी दूर पीएचसी बाड़ेछीना का विकल्प है। मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए उन्हें तीन किमी दूर आरतोला का सफर तय करना पड़ रहा है। बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के लिए भी 16 किमी दूर सीएचसी धौलादेवी से 108 एंबुलेंस बुलानी पड़ रही है। स्थानीय अस्पतालों में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधा न होने से बीमार पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए सिर्फ 50 किमी दूर जिला मुख्यालय पहुंचना ही एकमात्र विकल्प है।

जागेश्वर धाम में सावन में अस्थायी अस्पताल संचालित होता है। पर्यटक सीजन में अब तक अस्थाई अस्पताल संचालित नहीं हुआ है। मास्टर प्लान के तहत यहां पार्किंग निर्माण का प्रस्ताव है। धाम में पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा। -विनीत तोमर, डीएम, अल्मोड़ा।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

11 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

11 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

12 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago