Categories: UTTARAKHAND

Uttarakhand Weather: उत्‍तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में पारा 40 के करीब; बढ़ेगा गर्मी का टॉर्चर

देहरादून:Uttarakhand Weather उत्तराखंड के देहरादून सहित अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। अगले दो दिनों में देहरादून में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आज मौसम करवट बदल सकता है। गुरुवार को देहरादून में सुबह से मौसम शुष्क रहा और चटख धूप से गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और भीषण गर्मी पड़ रही है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में पारा तेजी से चढ़ रहा है। दून में अधिकतम तापमान सामान्य चार डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आज मौसम करवट बदल सकता है।

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।  गुरुवार को दून में सुबह से मौसम शुष्क बना रहा और चटख धूप से गर्मी ने बेहाल किया। दोपहर बाद भी भीषण गर्मी महसूस की गई।

हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराते रहे। दून में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने की आशंका है। जिसके चलते पारे में तेजी से वृद्धि हो सकती है। दून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। अगले दो दिन में दून में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

18 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

19 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

19 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

22 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago