Categories: UTTARAKHAND

नैनीताल: उत्तराखंड की राजनीति में अचानक चर्चा में आए कोश्यारी, कुमाऊं में स्वागत और गढ़वाल में आलोचना

 

नैनीताल:हाईकोर्ट शिफ्टिंग प्रकरण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजने पर पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने आभार जताया है। वहीं, गढ़वाल के अधिवक्ताओं ने इसकी निंदा की।हाईकोर्ट शिफ्टिंग प्रकरण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजने पर पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने आभार जताया है। बार सभागार में हुई बैठक में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत ने कहा कि कोश्यारी की ओर से मुख्यमंत्री को भेजा गया पत्र जनभावनाओं के अनरूप है। इसमें उत्तराखंड में आम जनता के बीच सामंजस्य बनाने और हाईकोर्ट को स्थानांतरित किए जाने के संबंध में जनमत संग्रह जैसी प्रथा से बचने को लेकर सुझाव दिए गए हैं।

प्रकरण में हाईकोर्ट बार का साथ देने वाली नैनीताल की विधायक सरिता आर्या, सांसद अजय भट्ट, सभी बार एसोसिएशन, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों का भी साधुवाद किया है। बैठक में प्रसन्ना कर्नाटक, कांति राम, मंयक पांडे, शीतल सेलवाल, कौशल पांडे, दिग्विजय सिंह बिष्ट, प्रकाश पेटशाली आदि मौजूद रहे। संचालन महासचिव सौरव अधिकारी ने किया। 

प्रकरण में हाईकोर्ट बार का साथ देने वाली नैनीताल की विधायक सरिता आर्या, सांसद अजय भट्ट, सभी बार एसोसिएशन, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों का भी साधुवाद किया है। बैठक में प्रसन्ना कर्नाटक, कांति राम, मंयक पांडे, शीतल सेलवाल, कौशल पांडे, दिग्विजय सिंह बिष्ट, प्रकाश पेटशाली आदि मौजूद रहे। संचालन महासचिव सौरव अधिकारी ने किया। 

वहीं, हाईकोर्ट को नैनीताल से दूसरी जगह शिफ्ट करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल स्टे अपील में बार एसोसिएशन देहरादून के साथ गढ़वाल मंडल के सभी अधिवक्ता अपना पक्ष रखेंगे। इसके लिए बार भवन में आमसभा बुलाई गई। जिसमें अगले निर्णय के लिए एक विधिक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में चार सदस्य शामिल हैं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के पत्र की निंदा भी की गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि कोश्यारी की यह उम्र राजनीति करने की नहीं बल्कि राम भजन करने की है।

Tv10 India

Recent Posts

ज्योतिर्मठ में क्यों धंस रही जमीन? भूगर्भीय ऑब्जर्वेटरी रखेगी आंतरिक हलचलों पर नजर, वैज्ञानिक डेटा के आधार पर तय होगा भविष्य

देहरादून। लंबे समय से भू-धंसाव और मकानों में दरारों की मार झेल रहे ज्योतिर्मठ (पूर्व…

9 mins ago

BJYM अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने उठाई कांवड़: हरिद्वार से ऋषिकेश तक करेंगे 26 किमी की पदयात्रा, युवाओं से की सनातन से जुड़ने की अपील

हरिद्वार: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु दक्षिण से भाजपा सांसद…

24 mins ago

उत्तराखंड: आपदा में दस्तावेज खोने पर भी वोटर लिस्ट से नहीं कटेगा नाम, CEO को भी मिला नोटिस; SIR पर बड़ी राहत

देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) अभियान के बीच चुनाव आयोग…

38 mins ago

उत्तराखंड के युवा का बड़ा कमाल: अल्मोड़ा में स्वदेशी ‘पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल’ का सफल परीक्षण

अल्मोड़ा (उत्तराखंड)। उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी युवा नवप्रवर्तक और 'हपिडा स्काई प्राइवेट लिमिटेड' के संस्थापक…

52 mins ago

उपनल कर्मियों के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने वापस लिया हलफनामा, 10 सितंबर को 3 सचिवों को पेश होने का आदेश

मुख्य बिंदु: पुराना हलफनामा वापस लिया: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर शपथ पत्र…

19 hours ago

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, पुराने आंकड़ों पर जताई नाराजगी; मांगी वर्तमान स्थिति

मुख्य बिंदु: पुराने आंकड़ों पर हाईकोर्ट की नाराजगी: मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य सरकार द्वारा…

19 hours ago