UTTARAKHAND

उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव 17 फरवरी को, 23 पदों के लिए 104 प्रत्याशी मैदान में

नैनीताल। उत्तराखंड बार काउंसिल के 23 सदस्यों के चुनाव 17 फरवरी को आयोजित किए जाएंगे। राज्य के सभी जिला एवं सिविल न्यायालयों की बार एसोसिएशनों को मतदान केंद्र बनाया गया है। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए शासन ने विभिन्न स्थानों पर तैनात एसडीएम और तहसीलदारों को मुख्य मतदान अधिकारी के रूप में सेवाएं देने की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं पूर्व न्यायाधीश रामऔतार सिंह द्वारा जारी सूचना के अनुसार, मतदान प्रक्रिया के सुचारु संचालन के लिए संबंधित जिलों के जिलाधिकारी अपने-अपने जनपदों में मतदान अधिकारियों की नियुक्ति करेंगे। चुनाव से पूर्व मतदाता सूची और अन्य आवश्यक सामग्री जिला मुख्यालयों को भेज दी गई है। मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद सभी सीलबंद मतपत्र और महत्वपूर्ण दस्तावेज विशेष वाहन के माध्यम से नैनीताल क्लब भेजे जाएंगे, जहां 20 फरवरी 2026 से मतगणना का कार्य प्रारंभ होगा।

मतदान केंद्रों पर कड़े निर्देश

चुनाव की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं—

  • प्रत्येक 200 अधिवक्ताओं पर एक पृथक मतदान केंद्र अनिवार्य होगा।
  • प्रत्येक केंद्र पर कम से कम एक वोटिंग कंपार्टमेंट बनाया जाएगा, जिसे तीन ओर से ढका जाएगा ताकि गोपनीयता बनी रहे।
  • पर्याप्त रोशनी, लेखन सामग्री और टेबल-कुर्सी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

पहचान पत्र अनिवार्य

मतदान के लिए राज्य विधिक परिषद द्वारा जारी पहचान पत्र, पंजीकरण प्रमाण पत्र, सीओपी प्रमाण पत्र या बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा जारी एआईबीई प्रमाण पत्र में से किसी एक को प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

सुरक्षा व्यवस्था सख्त

मतदान केंद्र के 50 गज की परिधि में किसी भी प्रकार के चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध रहेगा। मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन ले जाना भी वर्जित होगा। यदि किसी मतदाता का मतपत्र खराब हो जाता है तो उस पर अंतिम निर्णय मतदान अधिकारी लेंगे। मतदान के बाद मतपत्रों को सुरक्षित बैगों में सीलबंद कर कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजा जाएगा।

बार काउंसिल के 23 पदों के लिए 104 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस चुनाव में लगभग साढ़े 14 हजार अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: 12 जिलों में उपप्रधान पद के लिए 15 जुलाई को मतदान, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के तहत उपप्रधान पदों पर चुनावी सरगर्मी तेज हो…

12 hours ago

उत्तराखंड की नई खेल नीति में जनता भी दे सकेगी सुझाव: खेल मंत्री रेखा आर्या का बड़ा फैसला, जल्द जारी होगा ऑनलाइन लिंक

देहरादून, उत्तराखंड सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल ढांचे को मजबूत करने…

13 hours ago

उत्तराखंड की नई खेल नीति में जनता भी दे सकेगी सुझाव, जल्द जारी होगा ऑनलाइन लिंक: खेल मंत्री रेखा आर्या

देहरादून: उत्तराखंड सरकार प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल ढांचे को समय के…

13 hours ago

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: आरोपी वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल निलंबित, सीएम धामी के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच समिति गठित

देहरादून: उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के दान और चढ़ावे में वित्तीय अनियमितता…

13 hours ago

दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर झुका; CBRI रुड़की वैज्ञानिक तकनीक से बचाएगा 1000 साल पुराना तुंगनाथ मंदिर

रुड़की: हिमालय की गोद में, समुद्र तल से 12 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई…

15 hours ago

पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी: 16 राज्यों के अभ्यर्थियों में भारी उत्साह, स्वामी रामदेव ने की बड़ी घोषणा; जानें पूरा शेड्यूल

हरिद्वार (उत्तराखंड): पतंजलि योगपीठ द्वारा शुरू की गई 'पतंजलि सिविल सर्विसेज अकादमी' को लेकर देश भर…

18 hours ago