देहरादून। प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था और जंगली जानवरों के हमलों के विरोध में कांग्रेस 16 फरवरी को राजभवन कूच करेगी। कार्यक्रम से एक दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न नारों के साथ गुब्बारे उड़ाकर विरोध दर्ज कराया।
राजभवन घेराव कार्यक्रम के संयोजक प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने 16 फरवरी के कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और हत्या, डकैती, चेन स्नेचिंग व चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता में आक्रोश है।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं और कई मामलों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता सामने आई है। देवभूमि कहे जाने वाले प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है।
पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता लालचन्द शर्मा ने कहा कि 16 फरवरी के प्रदर्शन में प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता देहरादून पहुंचेंगे और यह घेराव ऐतिहासिक होगा। उन्होंने दावा किया कि यह प्रदर्शन भाजपा सरकार की जड़ों को हिलाने का काम करेगा।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लगातार प्रदेश की जनता को ठगने का काम कर रही है। महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था, मनरेगा का नाम बदले जाने और पेपर लीक जैसे मुद्दों को रंग-बिरंगे गुब्बारों के साथ प्रतीकात्मक रूप से उड़ाया गया।
कांग्रेस का कहना है कि वह इन ज्वलंत मुद्दों पर सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष कर रही है और जनता को इन समस्याओं से दोबारा जूझना न पड़े, इसके लिए आंदोलन तेज किया जाएगा।
राहत की बात: 40 में से 27 मरीज पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हुए, बाकी का…
कर्मचारियों को तोहफा: उपनल कर्मियों को महंगाई भत्ता व VDA मिलेगा, पद न होने पर किया…
खास बातें: मुख्यमंत्री ने सचिवालय में महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल्स का लिया जायजा।…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक में…
देहरादून | शहर की नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के…
5-6 दिन तक हरिद्वार में रहकर की थी रेकी; यूपी का कुख्यात बदमाश और दिल्ली…