देहरादून: उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू (H1N1) के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 40 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से अकेले देहरादून जिले से ही 28 मामले दर्ज किए गए हैं। राहत की बात यह है कि कुल 40 संक्रमितों में से 27 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि शेष मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
राज्य में अब तक स्वाइन फ्लू से 5 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, जान गंवाने वाले सभी पांचों मरीज ‘को-मॉर्बिडिटी’ (पहले से किसी गंभीर बीमारी) से ग्रसित थे।
राज्य स्तर से एडवाइजरी जारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को कड़े निर्देश दिए हैं:
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, वर्तमान स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। आईसीएमआर (ICMR) की गाइडलाइन के अनुसार फिलहाल सामने आ रहे अधिकांश केस सामान्य फ्लू जैसे (माइल्ड) हैं।
हालांकि, निम्नलिखित संवेदनशील वर्गों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी:
“कोरोना काल के दौरान अपनाई गई सावधानियां स्वाइन फ्लू से बचाव में भी पूरी तरह कारगर हैं। लोग सतर्क रहें, लेकिन किसी भी प्रकार की अफवाह या पैनिक की स्थिति न बनाएं। अब जांच सुविधाएं बढ़ चुकी हैं, इसलिए सामान्य सर्दी-जुकाम वाले मरीजों की भी जांच हो रही है, जिससे संक्रमितों की पहचान पहले की तुलना में अधिक हो रही है।”— डॉ. मनोज शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO), देहरादून
देहरादून: पड़ोसी राज्यों में लंपी रोग (Lumpy Skin Disease) के बढ़ते मामलों को देखते हुए…
देहरादून: उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू (इंफ्लुएंजा एच1एन1) के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है।…
पिरान कलियर दरगाह पिरान कलियर (हरिद्वार): विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स…
सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य में बुनियादी ढांचे के…
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में जहां पानी की कमी, जंगली जानवरों के आतंक…
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में वाहनों के वीआईपी (VIP) और फैंसी नंबर हासिल करना…