UTTARAKHAND

उत्तराखंड: आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए यूपीसीएल ने जारी किया टोल फ्री नंबर 1912

देहरादून। उत्तराखंड में आपदा की परिस्थितियों को देखते हुए यूपीसीएल (उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड) प्रबंधन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में तुरंत 1912 टोल फ्री नंबर पर सूचना दें।

यूपीसीएल प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि प्रदेशभर में सभी फील्ड स्टाफ को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है और उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान बिजली आपूर्ति बनाए रखना एक जटिल कार्य है, लेकिन उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यूपीसीएल पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस बार सभी जिलों में डिजास्टर रिस्पांस टीम तैनात की गई है।

अनिल कुमार ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता अपने क्षेत्रों में गश्त और निरीक्षण करेंगे। कहीं भी पोल गिरने, तार टूटने या बिजली अवरोध की स्थिति बने तो इसकी तत्काल सूचना यूपीसीएल मुख्यालय और नियंत्रण कक्ष को भेजी जाए।

उन्होंने सभी लाइन स्टाफ और फील्ड इंजीनियरों को सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बरसात, आंधी और भूस्खलन के समय पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Tv10 India

Recent Posts

देश सेवा का संकल्प: लैंसडाउन में गढ़वाल राइफल्स के 259 अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड संपन्न, सेना के अभिन्न अंग बने जांबाज

भवानी दत्त जोशी परेड ग्राउंड में गूंजे भारत माता के जयकारे; ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी…

16 hours ago

गढ़वाल कमिश्नर का बड़ा फैसला: पौड़ी मुख्यालय में अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य, मुख्यालय छोड़ने से पहले लेनी होगी अनुमति

पौड़ी मंडल मुख्यालय के सुनसान पड़े दफ्तरों में लौटेगी रौनक; कमिश्नर ने स्वयं मुख्यालय में…

16 hours ago

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, 28 जून से शुरू होगा प्रदेशव्यापी जनजागरण अभियान

देहरादून: उत्तराखंड में साल 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने…

16 hours ago

हरिद्वार भूमि घोटाला: विजिलेंस जांच में धोखाधड़ी के आरोप प्रमाणित, तत्कालीन नगर आयुक्त और अधिकारियों सहित 10 पर चलेगा मुकदमा

देहरादून: उत्तराखंड के बहुचर्चित हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद घोटाले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

18 hours ago

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग के नए नियम: 50 की उम्र पार तो फिटनेस सर्टिफिकेट जरूरी, एक महीने में लागू होगी गाइडलाइन

देहरादून/ऋषिकेश: उत्तराखंड के देवप्रयाग, तपोवन और ऋषिकेश जैसे क्षेत्र एडवेंचर स्पोर्ट्स, विशेष रूप से बंजी…

19 hours ago

निगरानी, छंटनी और फिर ब्रेनवाश… उत्तराखंड एसटीएफ की जांच में सामने आया ‘लेयरिंग मॉड्यूल’ का सच

देहरादून: उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की हालिया जांच में सोशल मीडिया के माध्यम से…

20 hours ago