UTTARAKHAND

चमोली आपदा: ग्राउंड जीरो पर मुख्यमंत्री धामी ने राहत कार्यों का लिया जायजा, पीड़ितों को दिया हर मदद का भरोसा

चमोली: उत्तराखंड में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर ग्राउंड जीरो पर हालात का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनके आंसू पोछे, उन्हें ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया।

चमोली जनपद के नंदानगर क्षेत्र में बादल फटने और भूस्खलन से मची तबाही के बाद मुख्यमंत्री धामी शनिवार को प्रभावित गांवों में पहुंचे। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण कर राहत और बचाव कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और जिला प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि पीड़ितों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने उनका हालचाल जाना और कहा कि आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी जरूरी संसाधन प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने राहत शिविरों का भी निरीक्षण किया और वहां भोजन, पेयजल, चिकित्सा, स्वच्छता और अस्थायी आवास जैसी सुविधाओं की समीक्षा की।

इससे पहले, मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के मालदेवता और केसरवाला जैसे आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा किया था, जहां भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ था। वहां भी उन्होंने राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

चमोली के नंदानगर क्षेत्र में आपदा के कारण सात लोगों की जान चली गई और ग्यारह अन्य घायल हो गए। भूस्खलन और बाढ़ से 40 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए, जिनमें से कई पूरी तरह नष्ट हो गए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावितों को तत्काल राहत सामग्री मुहैया कराई जाए और बिजली-पानी की आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजीवन को जल्द से जल्द सामान्य करने के प्रयास जारी हैं और भविष्य में ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।उनके इस दौरे में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड वनाग्नि: चारधाम यात्रा के बीच बदरी-केदार क्षेत्र बना वनाग्नि का हॉटस्पॉट, मानवीय गतिविधियां बढ़ा रही हैं चिंता

देहरादून: उत्तराखंड में इस साल का फायर सीजन एक अनोखी चुनौती पेश कर रहा है। जहाँ…

17 hours ago

दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे: रफ्तार का ‘वरदान’ बना दून-मसूरी के लिए बड़ी चुनौती, वीकेंड पर ‘महाजाम’ से थमी शहर की रफ्तार

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट 'दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे' ने उत्तराखंड की कनेक्टिविटी में क्रांति तो…

17 hours ago

चारधाम यात्रा 2026: आस्था के आगे मौसम भी नतमस्तक, अब तक 7.6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

देहरादून/ऋषिकेश: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा में इन दिनों भक्ति और अटूट आस्था का अद्भुत…

18 hours ago

सावधान! उत्तराखंड में मौसम का ‘ऑरेंज अलर्ट’: 50 किमी की रफ्तार से चलेगा तूफान, भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र…

1 day ago

मानसून से पहले सुरक्षा कवच: उत्तराखंड के तीन जिलों में 48 ‘डेंजर जोन’ चिह्नित, मुख्य सचिव ने दिए बचाव कार्यों के निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार ने…

1 day ago