UTTARAKHAND

चमोली आपदा: मां की छाती से लिपटे मिले जुड़वा बच्चों के शव, दिल दहलाने वाले मंजर ने रुलाया पूरा गांव

देहरादून: उत्तराखंड के चमोली जिले में हुई विनाशकारी भूस्खलन की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। बचाव और राहत कार्य के दौरान एक ऐसा हृदयविदारक दृश्य सामने आया, जिसने हर किसी की आंखों को नम कर दिया। नंदानगर क्षेत्र के कुंतरी लगा फाली गांव में जब बचाव दल ने एक घर के मलबे को हटाया, तो वहां 38 वर्षीय कांता देवी का शव मिला, जो अपने 10 वर्षीय दो जुड़वां बेटों को अपनी छाती से चिपकाए हुए थीं।

यह मार्मिक दृश्य इस बात का गवाह था कि एक मां ने आखिरी सांस तक अपने बच्चों को बचाने के लिए किस कदर जद्दोजहद की होगी।आपदा गुरुवार तड़के भारी बारिश के कारण आई थी, जिसके बाद हजारों टन मलबा कुंवर सिंह के मकान पर आ गिरा।

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने लगभग 32 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कटर मशीनों से आरसीसी की छतों को काटकर घर के अंदर पहुंचने का रास्ता बनाया। शुक्रवार दोपहर जब बचावकर्मी अंदर पहुंचे, तो उन्होंने कांता देवी को अपने दोनों जुड़वां बेटों, विकास और विशाल के साथ एक भारी वस्तु के नीचे दबा हुआ पाया।जैसे ही तीनों शवों को मलबे से बाहर निकाला गया, वहां मौजूद ग्रामीणों और रिश्तेदारों की चीखें निकल गईं और पूरा माहौल गमगीन

इस भयावह हादसे में कांता देवी के पति कुंवर सिंह को चमत्कारिक रूप से 16 घंटे बाद गुरुवार को ही मलबे से जिंदा निकाल लिया गया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन अब उनके पास न तो घर बचा है और न ही परिवार।यह परिवार इस आपदा में पूरी तरह उजड़ गया है।

कुंतरी लगा फाली गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। गांव के अधिकांश घर या तो पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं या रहने लायक नहीं बचे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसी भयावह आपदा कभी नहीं देखी थी।इस आपदा में अब तक कुल सात लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं और कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

6 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

7 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

7 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

10 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago