Categories: UTTARAKHAND

उत्तराखंड उपचुनाव रिजल्ट: बद्रीनाथ और मंगलौर में जीती कांग्रेस

बद्रीनाथ और मंगलौर उपचुनाव परिणाम: कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए विधायक राजेंद्र भंडारी को बद्रीनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस उम्मीदवार लखपत सिंह बुटोला ने भारी मतों के साथ इस सीट पर जीत दर्ज की है।

Dehradun :Badrinath And Manglaur upchunav result: उत्तराखंड में 2 सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को झटका लगा है। दोनों ही सीटों पर कांग्रेस पार्टी को जीत मिली है। कांग्रेस के उम्मीदवार लखपत सिंह बुटोला ने बद्रीनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में 5224 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। दरअसल, मार्च में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी के इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद बद्रीनाथ सीट खाली हुई थी। इसके बाद यहां पर उपचुनाव कराए गए और इस चुनाव में भाजपा की ओर से खड़े हुए राजेंद्र भंडारी को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, मंगलौर सीट पर भी कांग्रेस के उम्मीदवार काजी निजामुद्दीन को 422 मतों से जीत मिली है।.

बद्रीनाथ विधानसभा सीट से अपनी जीत पर कांग्रेस उम्मीदवार लखपत सिंह बुटोला ने कहा, “बद्रीनाथ की जनता का मैं बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं… तमाम लोग जिन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से न्याय की इस लड़ाई में मेरा साथ दिया है, उन्हें इसका श्रेय जाता है।”

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

54 mins ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

1 hour ago

हरिद्वार में बारिश: चेतावनी स्तर पर पहुंची गंगा, जलभराव के बाद भी नहीं थमे कांवड़ियों के कदम; निचले इलाकों में अलर्ट जारी

हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शहर के…

3 hours ago

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

22 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

23 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

23 hours ago