चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में THDC (थर्मल हाइड्रो पनबिजली परियोजना) की सुरंग में दो लोको ट्रेनें आपस में टकरा गईं. इसमें बड़ी संख्या मजदूर घायल हुए हैं. कुछ की हालत गंभीर है. जनपद चमोली के पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी जल विद्युत परियोजना की टीवीएम साइट पर मंगलवार (30 दिसंबर) को शिफ्ट चेंज के समय एक हादसा हुआ. शुरुआती जानकारी के अनुसार टनल के भीतर मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई, जिससे मजदूर घायल हो गए.
हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे और वहां भर्ती घायलों का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए.
जिलाधिकारी ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 100 लोगों में से लगभग 60 घायल होने की सूचना है. इसमें 42 घायल मजदूरों का उपचार जिला अस्पताल गोपेश्वर में और 17 घायल मजदूरों का उपचार विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में किया जा रहा है अन्य की स्थिति सामान्य है. सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. घायलों को एंबुलेंस के जरिए प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
मंगलवार रात करीब 8:30 बजे शिफ्ट बदलने के दौरान मजदूरों को सुरंग के अंदर ले जाया जा रहा था. लगभग 4.5 किलोमीटर अंदर चलने के बाद उसी ट्रैक में एक दूसरी लोको खड़ी होने के कारण आपस में टक्कर हो गई. इस टक्कर की वजह से लोको के दो डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए, जिससे उसमें बैठे मजदूरों को चोटें आईं.
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…
जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…
सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…
राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…
देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…