UTTARAKHAND

चारधाम यात्रा से पहले बड़ा फैसला: यमुनोत्री धाम में गैर सनातनियों पर प्रतिबंध

उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम के बाद अब यमुनोत्री धाम में भी गैर सनातनियों के प्रवेश को वर्जित करने का निर्णय लिया गया है. यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि आगामी अप्रैल माह से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम में यह नियम लागू कर दिया जाएगा.

वहीं इससे पूर्व गंगोत्री धाम मंदिर समिति की ओर से आगामी चारधाम यात्रा से धाम और गंगा मंदिर में गैर हिंदुओं के प्रवेश बंद करने का निर्णय लिया गया है. समिति के पदाधिकारियों के अनुसार सिख, बौद्ध और जैन धर्म के लोगों को मंदिर में आने की अनुमति होगी, लेकिन अन्य धर्म समुदाय के लोगों के प्रवेश पर पूर्णत रोक रहेगी. उनका कहना है कि इन लोगों की ओर से सनातन धर्म का सम्मान नहीं किया जाता है.

यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने सोशल मीडिया में बयान जारी कर कहा कि यमुनोत्री धाम में भी गैर सनातनियों के प्रवेश को वर्जित करने का निर्णय लिया गया है. इस बार चारधाम यात्रा के दौरान धाम में ये नियम लागू कर दिया जाएगा. उसके बाद किसी भी गैर सनातनी को धाम के आसपास प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा.

पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि इसके साथ ही इस संबंध में डीएम को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा. जिसके लिए धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश पर वर्जित किया जाएगा. बता दें कि इससे पहले गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा और गंगोत्री धाम में गैर हिंदुओं के प्रवेश बंद करने का निर्णय लिया था.

गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने कहा कि गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित लंबे समय से वहां पर गैर हिंदुओं पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे, लेकिन अब एक मुहिम शुरू होने पर उनकी ओर से भी इसको समर्थन दिया गया है.

उन्होंने कहा कि आगामी अप्रैल माह से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के दौरान गंगोत्री धाम में ये नए नियम लागू कर दिया जाएगा. उसके बाद किसी भी गैर हिंदुओं को धाम के आसपास प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. कहा कि इसमें सिख और बौद्ध धर्म के लोग शामिल नहीं होंगे. उनके मंदिर में आने पर किसी प्रकार की रोक नहीं रहेगी. क्योंकि यह लोग पहले सनातन धर्म का ही हिस्सा रहे हैं, लेकिन मुस्लिम और ईसाई समुदाय के लोगों के लिए गंगोत्री धाम मंदिर में प्रवेश पूर्णत बंद रहेगा. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का जो सम्मान नहीं कर सकता है, उसे मंदिर के आसपास प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा.

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

6 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

6 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

7 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

9 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago