UTTARAKHAND

एविएशन सेक्टर में उत्तराखंड को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, हैदराबाद में किया गया सम्मानित

हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट में 29 जनवरी 2026 को आयोजित WINGS INDIA 2026 में उत्तराखंड को ‘एविएशन और इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य’ का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने यह सम्मान उत्तराखंड के अपर सचिव आशीष चौहान को सौंपा। चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं के विस्तार, हेलीपोर्ट-हेलीपैड विकास, आपदा प्रबंधन और दुर्गम क्षेत्रों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने के प्रयासों की देशभर में सराहना हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे प्रदेश के लिए पर्यटन, निवेश और रोजगार के नए अवसर खोलने वाला बताया।

देहरादून: हैदराबाद स्थित बेगमपेट एयरपोर्ट में 29 जनवरी 2026 को देश के प्रतिष्ठित एविएशन इवेंट WINGS INDIA 2026 का तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में उत्तराखंड को ‘एविएशन और इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए सबसे अच्छा राज्य’ (Best State for Promotion of Aviation & Ecosystem) के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया. ये सम्मान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने उत्तराखंड के अपर सचिव आशीष चौहान को सौंपा. इस दौरान नागरिक उड्डयन सचिव सचिन कुर्वे और संजय टोलिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

दरअसल, उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार के साथ-साथ चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने में एविएशन सेक्टर का प्रभावी उपयोग किया है. केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए हेली सेवाओं का विस्तार, हेलीपोर्ट और हेलीपैड का विकास, यात्रियों की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन तथा आपातकालीन सेवाओं में हवाई संसाधनों का बेहतर उपयोग उत्तराखंड की विशिष्ट पहचान बना है.

चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवाओं के जरिए वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग यात्रियों और समय की कमी से जूझ रहे श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई गई. जिसकी देश-भर में सराहना हुई. इसके साथ ही सीमांत और दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने, उड़ान योजना, एयर स्ट्रिप्स के उन्नयन और हेली-टूरिज्म को बढ़ावा देने के प्रयासों को भी राष्ट्रीय मंच पर विशेष रूप से सराहा गया.तमाम उपलब्धियों को देखते हुए उत्तराखंड को ‘एविएशन और इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया है.

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ये सम्मान उत्तराखंड की जनता, राज्य सरकार की टीम और एविएशन सेक्टर से जुड़े सभी हितधारकों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है. उन्होंने कहा राज्य सरकार भविष्य में चारधाम यात्रा को और अधिक सुरक्षित, पर्यावरण- अनुकूल एवं तकनीक-समर्थ बनाने के साथ-साथ उत्तराखंड को देश का अग्रणी एविएशन और हेली-टूरिज्म हब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. सीएम धामी ने कहा यह राष्ट्रीय सम्मान उत्तराखंड के लिए पर्यटन, निवेश, रोजगार और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में नए अवसरों के द्वार खोलेगा.

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

5 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

5 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

6 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

8 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago