UTTARAKHAND

होमगार्ड स्थापना दिवस: सीएम धामी का बड़ा ऐलान, भोजन भत्ते में इजाफा और मातृत्व अवकाश मंजूर

देहरादून:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर जवानों के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है। इस मौके पर वार्षिक कैलेंडर का विमोचन करते हुए सीएम धामी ने होमगार्ड जवानों के लिए कई अहम और कल्याणकारी घोषणाएं कीं, जिनमें अवकाश से लेकर भत्तों में बढ़ोतरी तक शामिल है।

होमगार्ड जवानों को मिली ये बड़ी सौगातें:
मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा की कि अब होमगार्ड जवानों को साल में 12 आकस्मिक अवकाश (CL) मिलेंगे। इसके साथ ही महिला होमगार्ड्स को अब मातृत्व अवकाश की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

भत्तों और प्रोत्साहन राशि में भी भारी इजाफा किया गया है:

  • हाई एल्टीट्यूड अलाउंस: 9000 फीट से अधिक ऊंचाई पर तैनाती होने पर पुलिस और एसडीआरएफ की तर्ज पर होमगार्ड्स को भी 200 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • एसडीआरएफ भत्ता: एसडीआरएफ (SDRF) की ट्रेनिंग प्राप्त होमगार्ड जवानों को 100 रुपये अतिरिक्त भत्ता मिलेगा।
  • वर्दी और भोजन भत्ता: वर्दी भत्ता दोबारा शुरू कर दिया गया है और भोजन भत्ते में सीधे 50 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
  • ट्रेनिंग भत्ता: ट्रेनिंग के दौरान मिलने वाले भत्ते को 50 रुपये से बढ़ाकर 140 रुपये कर दिया गया है।

प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत की चौथी पुण्यतिथि पर कनक चौक स्थित पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सीएम धामी ने जनरल रावत को नमन करते हुए कहा, “जनरल बिपिन रावत का अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है। वे उत्तराखंड और पूरे देश का गौरव थे। उनका जीवन देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की ऐसी मिसाल है जो आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।”

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सैनिकों और नागरिकों के साथ दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शहीदों के सम्मान में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

7 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

7 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

11 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

13 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

13 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago