Categories: UTTARAKHAND

Uttarakhand: सीएम धामी ने किया DDRS का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा संचालित प्लास्टिक वेस्ट मेनेजमेंट के डिजिटल डिपॉजिट रिफंड सिस्टम (डीडीआरएस) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं प्लास्टिक की बोतल को बार कोड से स्कैन करके डिजिटल पेमेंट प्राप्त किया।

उत्तराखंड में डिजिटल डिपॉजिट रिफंड सिस्टम का शुभारंभ करते सीएम धामी

देहरादूनः उत्तराखंड में प्लास्टिक के खिलाफ एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा संचालित प्लास्टिक वेस्ट मेनेजमेंट के डिजिटल डिपॉजिट रिफंड सिस्टम का शुभारंभ किया। इस सिस्टम के माध्यम से पहाड़ी क्षेत्रों में प्लास्टिक कचरे का एकत्रीकरण सरल हो जाएगा।

यह पहल चारधाम यात्रा और अन्य पर्यटन स्थलों में भी कूड़े की खपत को कम करके स्वच्छता का वातावरण बनाने में मदद करेगा। इसके लिए डीडीआरएस के तहत प्लास्टिक बोतल और प्लास्टिक पदार्थों का उत्पादन करने वाली कंपनियों द्वारा ‘क्यूआर कोड सिस्टम’ आधारित बनाया जाएगा। इसके बाद जब लोग प्लास्टिक में पैक खाद्य पदार्थों का उपयोग करेंगे, तो प्लास्टिक कूड़े को नजदीकी डीडीआरएस सेंटर में वापस कर तय धनराशि प्राप्त कर सकेंगे।

इस पहल से चारधाम समेत अन्य पर्यटन स्थलों में कूड़े की खपत कम होने के साथ ही प्रदेश को स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी। प्लास्टिक की समस्या विश्वभर में एक चुनौती बन गई है, और धार्मिक और पर्यटन स्थलों से निकल रही प्लास्टिक कूड़ा एक बड़ी समस्या बन गई है। इसको देखते हुए सरकार विज्ञान और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह डिजिटल डिपॉजिट रिफंड सिस्टम पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक की खपत को कम करने और प्लास्टिक को रिसाइकल कर उपयोग में लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल से चारधाम यात्रा और अन्य पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा और कूड़े की समस्या को कम किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने प्लास्टिक की समस्या को वैश्विक चुनौती बताते हुए कहा कि धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर यह समस्या विशेष रूप से गंभीर है। राज्य सरकार इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठा रही है और ‘क्लीन उत्तराखंड, ग्रीन उत्तराखंड’ पर विशेष ध्यान दे रही है।

डिजिटल डिपॉजिट रिफंड सिस्टम को दो साल पहले पायलट प्रोजेक्ट के रूप में उत्तराखंड में लाया गया था। जिसके सफल संचालन के लिए उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले को डिजिटल इंडिया अवॉर्ड 2022 से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने कहा कि नदियां, जंगल, पहाड़ राज्य की धरोहर और पहचान है। प्लास्टिक हमारी इन धरोहरों को खतरे में डाल रही है। जिसके निस्तारण के लिए राज्य सरकार विज्ञान एवं आधुनिक तकनीक के प्रयोग से कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की गई थी। जिससे भारत में स्वच्छता के क्षेत्र में नई क्रांति का संचार हुआ था। नमामि गंगे योजना के तहत गंगा की स्वच्छता के लिए अनेक कार्य हो रहे हैं।

ऐसे मिलेगा पैसा वापस: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल डिपॉजिट रिफंड सिस्टम के जरिए पर्वतीय क्षेत्रों में प्लास्टिक कचरे को एकत्र करना आसान हो जाएगा. दरअसल, डीडीआरएस के तहत प्लास्टिक बोतल और प्लास्टिक पदार्थों का उत्पादन करने वाली कंपनियां प्लास्टिक की वस्तुओं पर ‘क्यूआर कोड सिस्टम’ आधारित बनाई जाएगी. जिससे लोग प्लास्टिक में पैक खाद्य पदार्थों का उपयोग कर प्लास्टिक कूड़े को नजदीकी डीडीआरएस सेंटर में वापस कर तय धनराशि प्राप्त कर सकेंगे.

Tv10 India

Recent Posts

निर्जला एकादशी: जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महासंयोग और पूजा-पाठ के नियम

हिंदू धर्म में सालभर में आने वाली सभी 24 एकादशियों में ज्येष्ठ माह के शुक्ल…

6 hours ago

निर्जला एकादशी की पौराणिक व्रत कथा

निर्जला एकादशी को 'भीमसेनी एकादशी' या 'पांडव एकादशी' के नाम से भी जाना जाता है। इस एकादशी की व्रत…

6 hours ago

हल्द्वानी: गौलापार ट्रेंचिंग ग्राउंड से हटेगा कूड़े का पहाड़, 1.75 लाख मीट्रिक टन कचरे के निस्तारण के लिए ₹9 करोड़ की योजना शुरू

कूड़े के निस्तारण के लिए आई मशीनें  हल्द्वानी: कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम हल्द्वानी को…

7 hours ago

उत्तराखंड वेदर अपडेट: 27 जून तक पर्वतीय जिलों में झमाझम बारिश, मैदानी इलाकों में मौसम रहेगा शुष्क

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून…

7 hours ago

ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग: मौजूदा सीजन के बचे हैं आखिरी कुछ दिन, जानिए 30 जून को बंद होने के बाद कब से होगी दोबारा शुरू

सुरक्षा के लिहाज से फैसला: मानसून के दौरान गंगा का जलस्तर और बहाव तेज होने के…

22 hours ago