UTTARAKHAND

उत्तराखंड: आपदा प्रबंधन और रोजगार के लिए ‘संजीवनी’ बनेगी VB-G RAM G योजना, अब मिलेंगे 125 दिन काम; सीएम धामी ने बताए फायदे

देहरादून: भारत सरकार की नई और महत्वाकांक्षी योजना ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण’ (VB-G RAM G अधिनियम) उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना को राज्य के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह केवल मनरेगा का नाम बदलना नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण रोजगार नीति की एक संरचनात्मक पुनर्रचना है। सीएम ने विशेष रूप से जोर दिया कि आपदा संवेदनशील राज्य होने के नाते उत्तराखंड को इस योजना से बड़ा सहारा मिलेगा।

अब 100 नहीं, 125 दिन रोजगार की गारंटी
सीएम धामी ने बताया कि इस नए अधिनियम के तहत ग्रामीण परिवारों को अब 100 दिन की जगह 125 दिन के रोजगार का अधिकार मिलेगा, जो पहले से 25 फीसदी अधिक है।

  • बेरोजगारी भत्ता: अगर आवेदन के 15 दिन के भीतर काम नहीं मिला, तो अनिवार्य रूप से बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।
  • साप्ताहिक भुगतान: मजदूरों को भुगतान साप्ताहिक आधार पर होगा और देरी होने पर मुआवजे का भी प्रावधान है।

हिमालयी राज्यों के लिए खजाना: 90:10 का फार्मूला
उत्तराखंड के लिहाज से इस योजना की सबसे बड़ी खूबी इसका फंडिंग पैटर्न है। सीएम ने बताया कि सामान्य राज्यों के लिए केंद्र और राज्य का अनुपात 60:40 है, लेकिन उत्तराखंड जैसे हिमालयी और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए यह अनुपात 90:10 रखा गया है। यानी 90 प्रतिशत पैसा केंद्र सरकार देगी। इससे राज्य पर वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा और गांवों का विकास तेजी से होगा।

आपदा प्रबंधन में मिलेगी बड़ी मदद
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड हर साल भूस्खलन, बादल फटने और जलभराव जैसी आपदाओं का सामना करता है। ‘VB-G RAM G’ के तहत मिलने वाली धनराशि का उपयोग आपदा से हुए नुकसान की भरपाई और बचाव कार्यों में किया जा सकेगा।

  • योजना के तहत रिटेनिंग वॉल, ड्रेनेज, चेकडैम और जल संरक्षण जैसे कार्य कराए जा सकेंगे।
  • ग्राम सभा स्तर पर तत्काल एक्शन लेकर पीड़ितों को त्वरित सहायता पहुंचाई जा सकेगी।

किसानों और ग्राम पंचायतों को मिली असली ताकत

  • किसानों के हित: खेती की बुवाई और कटाई के समय (अधिकतम 60 दिन) योजना के काम कानूनी रूप से रोके जा सकेंगे। इससे किसानों को मजदूरों की कमी नहीं होगी और खेती की लागत नहीं बढ़ेगी।
  • ग्राम सभा का राज: अब काम ऊपर से नहीं थोपे जाएंगे। विकास कार्यों का चयन ग्राम सभा खुद करेगी और कम से कम 50% काम सीधे ग्राम पंचायतों के स्तर पर होंगे।

टेक्नोलॉजी से रुकेगा भ्रष्टाचार
योजना को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए हाई-टेक व्यवस्था की गई है। इसमें बायोमेट्रिक हाजिरी, जियो-टैगिंग, जीआईएस मैपिंग और एआई (AI) आधारित फ्रॉड डिटेक्शन शामिल है। साल में दो बार अनिवार्य सोशल ऑडिट भी किया जाएगा।

महिला सशक्तिकरण पर जोर
योजना में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष प्रावधान हैं। स्वयं सहायता समूहों (SHG) के लिए शेड निर्माण और स्किल सेंटर बनाए जाएंगे। साथ ही, प्रशासनिक खर्च को 6% से बढ़ाकर 9% किया गया है, जिससे रोजगार सहायकों और तकनीकी स्टाफ की ट्रेनिंग बेहतर हो सकेगी।

सीएम धामी ने विश्वास जताया कि यह अधिनियम किसानों को सुरक्षा, श्रमिकों को रोजगार और महिलाओं को सम्मान दिलाकर ‘विकसित उत्तराखंड’ की नींव रखेगा। एसबीआई (SBI) के विश्लेषण के अनुसार, इस अधिनियम से राज्यों को करीब 17,000 करोड़ का शुद्ध लाभ होने का अनुमान है।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

13 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

13 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

14 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago