देहरादून: बदायूं में रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में रोड शो किया। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। बदायूं आने के बाद विधायक महेश गुप्ता के आवास पर प्रेसवार्ता की और सपा, बसपा पर तंज कसा।
रविवार दोपहर करीब 12.45 बजे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सदर विधायक महेश गुप्ता के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारो के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा के शासन काल भी आप लोगों ने देखे होंगे। किस तरह से जनता त्रस्त थी। अपराधी माफिया का राज चलता था। गरीब कमजोर को लगातार सताया जाता था। उनकी जमीनों पर जबरन कब्जा कर लिया जाता था।
धामी ने कहा कि जबसे योगी-मोदी ने प्रदेश और देश की कमान संभाली है तब से माफिया या तो जेल में हैं या फिर बेल पर हैं। माफियागीरी खत्म हो गई। तुष्टीकरण की राजनीति से जनता आजिज आ चुकी है। जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है। इसके बाद उनका काफिला बिरूआबाड़ी मंदिर पहुंचा।
देवभूमि से आए सीएम पुष्कर सिंह धामी बदायूं लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में शहर में रोड-शो किया। रोड शो बिरुआबाड़ी मंदिर से प्रारंभ होकर पथिक चौक, मढ़ई चौक, हलवाई चौक, सुभाष चौक, रजी चौक, कश्मीरी चौक, इंद्रा चौक, भामाशाह चौक होते हुए बदायूं क्लब पर जाकर समापन किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की लोगों से अपील की। जगह- जगह रोड शो का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा के नेता और कार्याकर्ता मौजूद रहे। रोड शो देखने वाले भीषण गर्मी में भी डटे रहे।
देहरादूनउत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से सियासी बिसात बिछानी शुरू…
रुद्रप्रयाग। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हिमालय की सदियों पुरानी लोकपरंपरा और आधुनिक आत्मनिर्भरता का अनूठा…
चीनी स्टॉक पर खड़गे को जवाब: देश में चीनी की कोई कमी नहीं, मोदी सरकार में…
पहाड़ों में भूस्खलन और मैदानों में जलभराव का संकट: प्रशासन व आपदा प्रबंधन टीमें हाई अलर्ट…
हरिद्वार में 'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर महामंथन अखाड़ा परिषद ने भी भरी हामी: कहा- 1970 तक…
4,000 वर्ग किमी में फैले जोन में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का होगा कड़ाई से…