UTTARAKHAND

उत्तराखंड का मौसम 27 मई 2025: गढ़वाल और कुमाऊं में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में आज, यानी 27 मई 2025, से एक बार फिर मौसम के तेवर बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं एक-दो दौर की तेज बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, मंगलवार से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में कहीं-कहीं तेज हवाओं और बिजली चमकने के साथ तीव्र बारिश हो सकती है, जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इससे पहले सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दोपहर तक बादल छाए रहे। इस दौरान रुद्रप्रयाग और चमोली में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी दर्ज की गई। हालांकि, राजधानी देहरादून में दोपहर के बाद तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि रविवार को हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई थी और गर्मी से कुछ राहत मिली थी, लेकिन सोमवार को खिली तेज धूप ने एक बार फिर उमस भरी गर्मी बढ़ा दी।

सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस और टिहरी का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन के लिए तैयार होगा पर्यावरण एक्शन प्लान; स्थायी कचरा प्रबंधन के लिए केंद्र से बजट की मांग

साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…

6 mins ago

उत्तराखंड में मानसून पर भारी आस्था: 125 दिन में 48 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, यमुनोत्री में बना नया रिकॉर्ड

पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…

27 mins ago

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

23 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

23 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

1 day ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

1 day ago