UTTARAKHAND

उत्तराखंड की डेमोग्राफी से खिलवाड़ नहीं होने देंगे, अफसर भी होंगे जिम्मेदार: CM धामी

हल्द्वानी:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डेमोग्राफी चेंज (जनसांख्यिकीय परिवर्तन) के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि राज्य की संस्कृति और मूल स्वरूप को किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि जिन अधिकारियों के कार्यकाल में डेमोग्राफी बदलने जैसी गतिविधियां हुई हैं, वे भी इसके लिए जिम्मेदार माने जाएंगे।

मंगलवार को गौलापार हेलीपैड से देहरादून रवाना होने से पहले पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में मुख्यमंत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा, “पहले राज्य की डेमोग्राफी में काफी अंतर आया है। कई ऐसी चीजें हुई हैं, जिन पर पहले ध्यान नहीं दिया गया, लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।”

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य के सभी जिलाधिकारियों को इस मामले में पहले ही सतर्क कर दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन अधिकारियों के समय में ऐसे लोगों के राशन कार्ड, आधार कार्ड या बिजली कनेक्शन बने हैं, उनकी भी जवाबदेही तय की जाएगी।

किच्छा में 1000 करोड़ से बनेगा औद्योगिक फार्म

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि किच्छा के खुरपिया में औद्योगिक फार्म की स्थापना का काम तेजी से किया जाएगा। यहां आधारभूत सुविधाएं जुटाने के लिए 1000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि यह औद्योगिक फार्म प्रदेश में रोजगार सृजन के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा, जहाँ कई बड़े औद्योगिक समूह अपनी इकाइयां स्थापित करेंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

पंतनगर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

हवाई सेवाओं से जुड़े एक सवाल पर मुख्यमंत्री ने बताया कि पंतनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण कार्य तेजी से शुरू कराया जा रहा है। इस संबंध में वे स्वयं केंद्रीय उड्डयन मंत्री से मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि पंतनगर में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप एयरपोर्ट तैयार होगा, जिससे देश के विभिन्न हिस्सों के लिए उड़ानें शुरू होंगी और इसका लाभ उत्तराखंड के लोगों के साथ-साथ यहां आने वाले पर्यटकों को भी मिलेगा।

खेल विश्वविद्यालय का रास्ता भी होगा साफ

हल्द्वानी में वन अधिनियम के कारण खेल विश्वविद्यालय की स्थापना में आ रही बाधा पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय पर केंद्रीय वन मंत्री से वार्ता हो चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वन भूमि से संबंधित समस्याओं का जल्द ही समाधान कर लिया जाएगा और इसके तुरंत बाद खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की दिशा में तेजी से काम शुरू होगा।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

3 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

4 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

4 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

7 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

1 day ago