UTTARAKHAND

उत्तराखंड में साल 2026 का हॉलिडे कैलेंडर जारी: धामी सरकार ने घोषित किए 28 सार्वजनिक अवकाश, कोई नई छुट्टी नहीं

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने नए साल 2026 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, साल 2026 में राज्य के सरकारी कर्मचारियों को कुल 28 सार्वजनिक अवकाश मिलेंगे। सरकार ने इस बार कैलेंडर में किसी भी नए अवकाश की घोषणा नहीं की है।

सचिवालय और विधानसभा कर्मियों को मिलेंगी 25 छुट्टियां

सरकार द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि छुट्टियों की यह संख्या कार्यालय के स्वरूप पर निर्भर करेगी। जिन सरकारी कार्यालयों में पांच दिवसीय सप्ताह (5-Day Week) की व्यवस्था लागू है, जैसे कि सचिवालय और विधानसभा, वहां कर्मचारियों को साल भर में केवल 25 सार्वजनिक अवकाश ही अनुमन्य होंगे।

जिलाधिकारियों (DM) को 3 स्थानीय अवकाश का अधिकार

शासन ने जिलाधिकारियों को स्थानीय परिस्थितियों और त्योहारों के मद्देनजर छुट्टियां देने का अधिकार बरकरार रखा है।

  • जिलाधिकारी अपने जिले में स्थानीय मेलों और त्योहारों के महत्व को देखते हुए वर्ष में 3 स्थानीय अवकाश घोषित कर सकते हैं।
  • हालांकि, यह नियम भी स्पष्ट किया गया है कि डीएम द्वारा घोषित किए गए ये स्थानीय अवकाश सचिवालय और विधानसभा में लागू नहीं होंगे।

बैंकों और स्कूलों पर भी लागू होगा कैलेंडर

जारी किया गया यह कैलेंडर राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ बैंकों, कोषागारों और शैक्षणिक संस्थानों पर भी लागू होगा। इसमें राष्ट्रीय पर्वों, प्रमुख त्योहारों और जयंतियों को शामिल किया गया है। 2026 के लिए छुट्टियों की यह सूची कर्मचारियों को अपने साल भर के कार्यक्रमों की योजना बनाने में मदद करेगी।

ये है सार्वजनिक अवकाशों की सूची

  • गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी
  • महा शिवरात्रि – 15 फरवरी
  • होलिका दहन- 03 मार्च
  • होली – 04 मार्च
  • ईद-उल-फितर – 21 मार्च
  • रामनवमी- 26 मार्च
  • महावीर जयंती – 31 मार्च
  • गुड फ्राइडे – तीन अप्रैल
  • डा भीमराव आंबेडकर जयंती- 14 अप्रैल
  • बुद्ध पूर्णिमा – 01 मई
  • ईद उल अजहा- 27 मई
  • मोहर्रम – 26 जून
  • हरेला – 16 जुलाई
  • स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त
  • ईद उल मिलाद- 26 अगस्त
  • रक्षा बंधन- 28 अगस्त
  • जन्माष्टमी- 04 सितंबर
  • महात्मा गांधी जयंती – दो अक्टूबर
  • दशहरा – 20 अक्टूबर
  • महर्षि वाल्मीकि जयंती- 26 अक्टूबर
  • दीपावली- 08 नवंबर
  • गोवर्द्धन पूजा – 10 नवंबर
  • ईगास-बग्वाल – 20 नवंबर
  • गुरु नानक जयंती – 24 नवंबर
  • क्रिसमस – 25 दिसंबर
  • सचिवालय व विधानसभा को छोड़ प्रदेश में इन दिनों भी रहेगा अवकाश
  • चेटीचंद – 19 मार्च
  • विश्वकर्मा पूजा – 17 सितंबर
  • गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस- 24 नवंबर
Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

13 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

14 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

14 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago