UTTARAKHAND

Uttarakhand: जीएसटी रिफॉर्म पर बोले सीएम धामी, “पीएम मोदी ने दिवाली से पहले देशवासियों को दिया तोहफा”

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा घोषित किए गए “नेक्स्ट-जेन जीएसटी रिफॉर्म” को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों के लिए दिवाली का तोहफा करार दिया है। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से आम आदमी, किसानों, युवाओं और छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने इस कदम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जीएसटी संरचना को सरल बनाते हुए अब केवल 5% और 18% के दो स्लैब लागू होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह निर्णय न केवल आम नागरिकों को सीधी राहत देगा, बल्कि मध्यम और लघु उद्योगों के साथ-साथ छोटे व्यापारियों को भी नई मजबूती प्रदान करेगा।

सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सीएम धामी ने कहा, “किसानों से लेकर उद्यम तक, घर-बार से लेकर व्यापार तक, नई पीढ़ी का यह जीएसटी सबके लिए खुशियां लेकर आएगा।”उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में जीएसटी सुधारों की एक नई व्यवस्था लागू हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फैसले से कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सहित कई क्षेत्रों को लाभ पहुंचेगा।उन्होंने विशेष रूप से उत्तराखंड जैसे पर्यटन-आधारित राज्य के लिए इन सुधारों को लाभकारी बताया। उनके अनुसार, टैक्स का बोझ कम होने से राज्य में निवेश को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का प्रदेशवासियों की ओर से इस “ऐतिहासिक निर्णय” के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाते हुए 12% और 28% की दरों को मिलाकर 5% और 18% के दो स्लैब बनाने का निर्णय लिया गया। नई दरें 22 सितंबर, 2025 से लागू होने की उम्मीद है।

Tv10 India

Recent Posts

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

5 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

6 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

6 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

7 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

7 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

1 day ago