तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद के लड्डुओं में पशु चर्बी मिलाए जाने की घटना ने हिंदू संत समाज में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। संत समाज ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की अपील की है। भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी ने कहा कि भगवान के प्रसाद में पशु चर्बी मिलाने से करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर गहरा आघात पहुंचा है, और इस घिनौने कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हरिद्वार: तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान को चढ़ाए जाने वाले प्रसाद के लड्डुओं में पशु चर्बी मिलाए जाने की घटना पर संत समाज में गहरा आक्रोश है। संतों ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी ने कहा कि इस घटना से करोड़ों हिंदुओं की आस्था को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा, “हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रसाद में मिलावट करने जैसा घिनौना कार्य करने वालों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।”
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…