UTTARAKHAND

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, देहरादून समेत चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिसके चलते मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।इन जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र दौर की भी संभावना जताई गई है।

इसके अलावा पौड़ी, चमोली, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 20 सितंबर तक बारिश का यह दौर जारी रह सकता है।

भूस्खलन और जलभराव का खतरा

लगातार हो रही बारिश के कारण संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टानें गिरने की आशंका बढ़ गई है। इसके चलते राष्ट्रीय राजमार्गों और संपर्क मार्गों पर यातायात बाधित हो सकता है। मैदानी इलाकों, विशेषकर निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे बिजली और पानी जैसी सामुदायिक सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है।

प्रशासन सतर्क, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों को विशेष रूप से सावधान रहने को कहा गया है, क्योंकि भारी वर्षा के कारण जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचित करें।

शनिवार रात और रविवार को भी देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।रविवार को नरेंद्र नगर क्षेत्र में भारी बारिश के कारण ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे कई घंटों तक बाधित रहा।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

14 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

14 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

18 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

20 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

20 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago