UTTARAKHAND

देहरादून बिंदाल-रिस्पना एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने जनहित याचिका की खारिज

नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने देहरादून के बिंदाल रिस्पना एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट की जद में आ रहे लोगों की भूमि को अधिग्रहण करने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की. मामले की सुनवाई के बाद मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता व न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खण्डपीठ ने मामले को पोषणीय न पाते हुए खारीज कर दिया है.

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कहा है कि अभी उनको नोटिस नहीं आया है. नोटिस आने पर वे अपनी आपत्तियां सक्षम फोरम में दे सकते है. मामले के अनुसार देहरादून निवासी खुर्शीद अहमद ने बिंदाल-रिस्पना एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट को लेकर जनहित याचिका दायर की थी. अपनी याचिका में खुर्शीद अहमद ने कहा था कि राज्य सरकार देहरादून शहर को जाम मुक्त कराने के लिए बिंदाल रिस्पना एलिवेटेड प्रोजेक्ट बना रही है, जिसका रोडमैप भी बन चुका है. इसको बनाने के लिए उनकी भूमि का अधिग्रहण भी हो रहा है. डिमार्केशन की प्रक्रिया भी जारी कर दी है.

खुर्शीद अहमद ने कहना है कि इस प्रोजेक्ट से कई लोगों के घर, भूमि,पर्यावरण और दैवीय आपदा आ सकती है. इतने बड़े प्रोजेक्ट की भार क्षमता यहां की भूमि सहन नहीं कर सकती है, जबकि राज्य सरकार की तरफ से कहा गया कि यह जनहित याचिका पोषणीय नहीं है. अभी इनको नोटिस तक नहीं दिया गया है. इसलिए जनहित याचिका निरस्त करने योग्य है. मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने जनहित याचिका खारिज कर दिया.

बता दें कि राजधानी देहरादून में रिस्पना और बिंदाल नदी के किनारों पर करीब 26 किलोमीटर लंबी दो एलिवेटेड रोड प्रस्तावित है. जिसके लिए 6225 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है. दून में एलिवेटेड कारिडोर के तहत रिस्पना नदी पर 11 किमी व बिंदाल नदी पर 15 किमी लंबे चार लेन एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा. दोनों नदियों के किनारों पर करीब 2600 से अधिक निर्माण चिह्नित हैं.

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

12 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

12 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

16 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

18 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

18 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago