UTTARAKHAND

उत्तराखंड में गर्मी के बीच मानसून की दस्तक, आज कई जिलों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में इस साल मई और जून में हुई बारिश और बर्फबारी ने गर्मी से कुछ राहत दी थी, लेकिन मौसम साफ होते ही गर्मी ने फिर से अपने तेवर दिखाए हैं। इस बार मानसून के प्रदेश में छह दिन पहले आने की संभावना है। मंगलवार को गर्मी और गर्म हवाओं ने लोगों को काफी परेशान किया।

आंकड़ों के अनुसार, देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सर्वाधिक पारा है। रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.5 डिग्री बढ़कर 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसके कारण रात में भी गर्म हवाओं ने दिक्कत दी। प्रदेश के अन्य इलाकों का भी यही हाल रहा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस साल उत्तराखंड में मानसून छह दिन पहले प्रवेश करेगा और पूरे सीजन में छह प्रतिशत अधिक वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 जून को देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी आशंका है। आने वाले दिनों में, यानी 16 जून तक, पूरे प्रदेश में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

11 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

11 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

15 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

17 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

17 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago