Categories: UTTARAKHAND

Nainital Forest Fire: बारिश के बावजूद जंगलों में फिर से लपट, रातभर जलती रही वन संपदा, सुबह आग को नियंत्रित किया गया

नैनीताल :रामनगर वन प्रभाग की फतेहपुर रेंज में बृहस्पतिवार रात लगी आग बुझाने में वनकर्मियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह तक आग पर काबू पाया जा सका।वन संरक्षक डा. विनय भार्गव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात साढ़े 11 बजे रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज के बेल बीट कक्ष संख्या छह में वनाग्नि की सूचना मिली। वनाग्नि क्षेत्र मुख्य मोटर मार्ग से छह किलोमीटर वाहन से और साढ़े तीन किलोमीटर पैदल दूरी पर होने के कारण टीम बमुश्किल मौके पर पहुंची लेकिन तब तक घना अंधेरा होने, तेज हवाएं चलने और पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण कार्मिकों को आग पर काबू पाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह सवा दस बजे के करीब आग पर काबू पा लिया गया।
आग से धधकते रहे बेतालघाट के जंगल
बेतालघाट ब्लॉक के जंगलों में एक बार फिर से आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी है। शुक्रवार को बेतालघाट के दडमाड़ी से लगे जंगल में आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा हैं। दोपहर में चली तेज हवाओं और जंगल में गिरे हुए पिरूल से आग पूरे जंगल में फैल गई। आग से कई हेक्टेयर वन भूमि को नुकसान पहुंचा है। देर शाम ग्रामीणों ने जंगल में लगी आग पर काबू पाया।

Tv10 India

Recent Posts

ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग: मौजूदा सीजन के बचे हैं आखिरी कुछ दिन, जानिए 30 जून को बंद होने के बाद कब से होगी दोबारा शुरू

सुरक्षा के लिहाज से फैसला: मानसून के दौरान गंगा का जलस्तर और बहाव तेज होने के…

11 hours ago

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले सीएम धामी, अल्मोड़ा में बनेगा भव्य ‘स्मृति द्वार’

शोक संतप्त परिवार से मिले: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद सैन्य अधिकारी के माता-पिता, भाई…

11 hours ago

नगरासू कांड के बाद चमोली में अलर्ट: इंटरनेट सेवाएं बंद, सीमाओं पर पुलिस और ITBP की भारी तैनाती

चमोली। पड़ोसी जिले रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारे में हुए घटनाक्रम के बाद अब चमोली जनपद…

12 hours ago

नगरासू गुरुद्वारा विवाद: बंधक सेवादार की सुरक्षित रिहाई, स्थिति अब नियंत्रण में

क्या था विवाद: लंगर के दौरान प्रबंध कमेटी और निहंगों के बीच विवाद के बाद 7…

12 hours ago

उत्तराखंड: चुनाव से पहले कांग्रेस ने मजबूत किया कुनबा, कल सचिवालय घेराव की तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां लगातार…

12 hours ago

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में किया योगाभ्यास; उत्तराखंड को वैश्विक योग राजधानी बनाने का संकल्प

चंपावत/बनबसा, 21 जून:12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

19 hours ago