UTTARAKHAND

Uttarakhand: महिला की शिकायत पर प्रशासन का त्वरित संज्ञान, भूमि विवाद की जांच के आदेश

रुद्रपुर,कलेक्ट्रेट परिसर में भूमि विवाद को लेकर एक महिला द्वारा धरना दिए जाने की सूचना पर जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया। अपर जिलाधिकारी श्री कौस्तुभ मिश्रा स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित महिला को न्याय का पूर्ण आश्वासन दिया।

प्रकरण ग्राम शेखपुरा हसनपुर रहमतगंज, स्वार (रामपुर) निवासी किंदरजीत कौर पत्नी श्री जगतार सिंह से संबंधित है। महिला का आरोप है कि उनकी कनोरी काशीपुर बायपास रोड, बाजपुर स्थित भूमि सहित अन्य कृषि भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। आरोपों में मारपीट, धमकी देने एवं दबाव बनाने की बात भी सामने आई है।

मामले की जानकारी मिलते ही अपर जिलाधिकारी श्री कौस्तुभ मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर महिला से वार्ता की और भरोसा दिलाया कि प्रकरण की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं समयबद्ध जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।

अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि अभिलेखों, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जाए तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

प्रशासन के त्वरित हस्तक्षेप एवं आश्वासन के बाद महिला तथा उनके साथ आए लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं का समाधान उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी नागरिक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। भूमि विवाद हो या कानून व्यवस्था से जुड़ा कोई भी मामला, प्रशासन हर स्तर पर निष्पक्षता, संवेदनशीलता एवं सख्ती के साथ कार्रवाई करेगा।

इस अवसर पर एसडीएम श्री गौरव पाण्डे, श्रीमती अमृता शर्मा, सीओ श्री आर.डी. वर्मा एवं तहसीलदार श्री दिनेश कुटोला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड परिवहन निगम: 5800 कर्मियों का 2 महीने का वेतन फंसा, शासन से बजट जारी होने का इंतजार

5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…

12 hours ago

उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन के लिए तैयार होगा पर्यावरण एक्शन प्लान; स्थायी कचरा प्रबंधन के लिए केंद्र से बजट की मांग

साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…

13 hours ago

उत्तराखंड में मानसून पर भारी आस्था: 125 दिन में 48 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, यमुनोत्री में बना नया रिकॉर्ड

पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…

13 hours ago

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

1 day ago