UTTARAKHAND

UTTRAKHAND NEWS: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बेहड़ के पुत्र पर जानलेवा हमला

पंचायत के लिए ट्रांजिट कैम्प थाना जाते वक्त घटी घटना

टीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्क

रुद्रपुर। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के पुत्र सौरभ राज बेहड़ पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमले से सौरभ घायल हो गए। जिन्हें शहर के निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। घायल सौरभ वार्ड 39 से पार्षद भी हैं। विधायक, पूर्व विधायक एवं मेयर सौरभ का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। मेयर ने घटना की निंदा की और पुलिस से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। इधर किच्छा विधायक बेहड़ ने कहा कि पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करे।

रविवार की शाम पार्षद सौरभ राज बेहड़ किसी पंचायत के सिलसिले में ट्रांजिट कैम्प थाने जा रहे थे। बताया जा रहा कि आवास विकास क्षेत्र में कुछ युवकों ने उनको रोका और मारपीट कर फरार हो गए। घायल सौरभ को नैनीताल रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले की सूचना पर उनके पिता विधायक बेहड़ भी अस्पताल पहुंचे। इसके बाद वहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही अन्य दलों के नेता और कार्यकर्ता पहुंच गए। मेयर विकास शर्मा ने घटना की निंदा की और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। घायल सौरभ ने बताया कि अचानक कुछ युवक आए और उन पर हमला कर दिया।घटना के बाद सीओ प्रशान्त कुमार और एसएचओ ट्रांजिट कैंप मोहन पांडे ने घटना स्थल का मुआयना किया और अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। कहा कि हमलावरों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड परिवहन निगम: 5800 कर्मियों का 2 महीने का वेतन फंसा, शासन से बजट जारी होने का इंतजार

5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…

12 hours ago

उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन के लिए तैयार होगा पर्यावरण एक्शन प्लान; स्थायी कचरा प्रबंधन के लिए केंद्र से बजट की मांग

साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…

13 hours ago

उत्तराखंड में मानसून पर भारी आस्था: 125 दिन में 48 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, यमुनोत्री में बना नया रिकॉर्ड

पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…

13 hours ago

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

1 day ago