Categories: UTTARAKHAND

उत्तराखंड: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अनसूया प्रसाद भट्ट का निधन

गोपेश्वर: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के पूर्व अध्यक्ष अनसूया प्रसाद भट्ट (79) का शनिवार को उनके गोपेश्वर गांव स्थित आवास पर निधन हो गया। भट्ट के निधन पर बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय और किशोर पंवार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे अपूर्णीय क्षति बताया।

अनसूया प्रसाद भट्ट ने गोपेश्वर पालिकाध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं और वे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ यात्रा के प्रबंधक भी रहे। उन्होंने जनसंघ से लेकर भाजपा संगठन तक कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और चमोली जनपद की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ के अनुसार, भट्ट ने बीकेटीसी अध्यक्ष के रूप में मंदिर समिति में अस्थायी कर्मियों के लिए शासन से पदों का सृजन करवाने में अहम भूमिका निभाई। उनका अंतिम संस्कार रविवार को अलकनंदा नदी के किनारे स्थित पैतृक घाट पर किया जाएगा।

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

2 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

2 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

10 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

12 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

12 hours ago