देहरादून: राज्य के प्रांतीय रक्षक दल के 9400 स्वयं सेवकों का 80 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय बढ़ाया गया है। अब उन्हें 570 की जगह प्रतिदिन 650 रुपये मानदेय मिलेगा। साथ ही प्रदेश में पहली बार पीआरडी के लिए मृतक कोटे से नौकरी की व्यवस्था की गई।
सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल के 9400 स्वयं सेवकों को बड़ी सौगात दी है। उनका 80 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय बढ़ाया गया है। उन्हें अब 570 रुपये के स्थान पर हर दिन 650 रुपये मानदेय मिलेगा। विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा, पीआरडी जवानों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
प्रदेश में पीआरडी जवान युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के माध्यम से विभिन्न विभागों में तैनात हैं। जवानों के आश्रितों को मृतक कोटे से नौकरी की सौगात के बाद अब सरकार ने जवानों का मानदेय बढ़ा दिया है।पीआरडी जवान पिछले काफी समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पीआरडी स्वयंसेवकों के लिए राज्य सरकार कई अहम निर्णय ले रही है। राज्य में पहली बार पीआरडी के लिए मृतक कोटे से नौकरी की व्यवस्था की गई।
दिव्यांग आश्रितों को भी इसका लाभ दिया जा रहा है। खास बात यह है कि पिछले पांच साल से नौकरी के दौरान मृत्यु और दिव्यांग हुए जवानों के आश्रितों को भी इसका लाभ दिया जा रहा है। मंत्री ने इसके लिए मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
पीआरडी स्वयंसेवक विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं देते रहते हैं। सरकार ने उनके हितों को ध्यान में रखते हुए पूर्व में भी कुछ अहम फैसले लिए हैं। जबकि अब उनका मानदेय बढ़ाया गया है।
– रेखा आर्या, मंत्री महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…