देहरादून: उत्तराखंड में खेल और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित ‘मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी’ का भव्य समापन हो गया है। देहरादून स्थित युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय के मिनी ग्राउंड में आयोजित समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और प्रदेश की खेल प्रतिभाओं के लिए भविष्य की नई योजनाओं का खाका भी पेश किया।
मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के पहले संस्करण की शुरुआत 23 दिसंबर 2025 को हरिद्वार के सालिमपुर न्याय पंचायत स्थित खेल मैदान से हुई थी। यह प्रतियोगिता जमीनी स्तर से प्रतिभाओं को खोजने का एक बड़ा माध्यम बनी। इसका आयोजन चार चरणों में किया गया:
इस चैंपियनशिप में उत्तराखंड के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 1,62,413 खिलाड़ियों ने इस महाकुंभ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान खेल मंत्री रेखा आर्य ने खिलाड़ियों के हित में मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन मांगों का परीक्षण करने के बाद इन्हें ‘सीएम घोषणा’ में शामिल करने की बात कही। ये तीन प्रमुख बिंदु हैं:
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस ट्रॉफी के माध्यम से प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों को भी अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का एक सशक्त मंच मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए निरंतर काम कर रही है और सरकार की कोशिश है कि संसाधनों के अभाव में कोई भी प्रतिभा पीछे न छूटे।
इस कार्यक्रम ने न केवल राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया है, बल्कि आगामी राष्ट्रीय खेलों के लिए भी एक सकारात्मक माहौल तैयार किया है।
स्वच्छ आदत से स्वच्छ भारत थीम पर बच्चों ने रंगी पेंटिग ढोल-नगाड़ों, संगीत के साथ…
देहरादून: प्रदेश के 13 जनपदों से राजधानी देहरादून पहुंचे लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के कर्मचारियों ने…
नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने वर्ष 2012 से 2017 के बीच बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTSC) के…
नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय के शिक्षकों के वेतन और करियर एडवांसमेंट स्कीम (CAS)…
थराली: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 नजदीक आते ही नए जिलों के गठन की मांग…
देहरादून: उत्तराखंड में बढ़ती ट्रैफिक समस्या से निपटने के लिए सरकार ने पार्किंग व्यवस्था को…