UTTARAKHAND

Uttarakhand: 98 लाख की लागत से धार्मिक नगरी होगी रोशन

नगर पंचायत क्षेत्र में 160 पोलों पर लगेंगी एलईडी लाइट
चैयरमेन ने शहरी विकास निदेशालय को भेजी डीपीआर
टीवी 10 इंडिया न्यूज नेटवर्क
नानकमत्ता। ऐतिहासिक धार्मिक नगरी श्री नानकमत्ता साहिब की सड़कें रात को दूध सी रोशनी से जगमगाएंगी। इसके लिए नगर पंचायत की तरफ से 98 लाख रुपये की डीपीआर तैयार की गई है। जिसे शहरी विकास निदेशालय में स्वीकृति के लिए भेजा गया है।
नानकमत्ता नगर पंचायत में सात वार्ड हैं। चैयरमेन प्रेम सिंह टुरना ने बताया कि धार्मिक नगरी में ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब है। जहां हर महीने अमावस पर मेला लगता है। दीवाली पर्व पर भी बंदी छोड़ दिवस के दिन से 15 दिवसीय मेले का आयोजन होता है। यहां गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करने के लिए उत्तराखंड समेत देश के विभिन्न प्रान्तों से संगत आती है। इसके अलावा विदेशी श्रद्धालु भी यहां पहुंचते हैं।
चैयरमेन ने बताया कि धार्मिक नगरी को रात में रोशन करने के लिए सभी सातों वार्डों में 170 पोलों पर एलईडी लाइट लगाई जाएंगी। इससे नगर रात को दूध सी रोशनी से जगमग रहेगा। बताया कि 98 लाख रुपये की डीपीआर को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में मंजूर कर अब शासन में शहरी विकास निदेशालय को स्वीकृति के लिए भेजा है। शासन से धन आवंटित होते ही काम भी शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र का विकास करना ही प्राथमिकता है। नगरवासियों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

Tv10 India

Recent Posts

हरिद्वार पहुंचे शंकराचार्य: कल बदरीनाथ की ‘गाडू घड़ा’ यात्रा में होंगे शामिल; बोले- चारधाम में गैर-हिंदुओं की एंट्री बैन का फैसला सही

हरिद्वार | महाकुंभ विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती…

16 hours ago

चारधाम यात्रा पर ‘अलर्ट’ मोड में धामी सरकार: गैस की किल्लत हुई तो वन निगम देगा लकड़ी; CM बोले- श्रद्धालुओं को न हो कोई परेशानी

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

17 hours ago

उत्तराखंड कांग्रेस में ‘एंट्री’ पर गोदियाल का बड़ा बयान: ‘हाईकमान करेगा फैसला, सोशल मीडिया पर बयानबाजी से बचें नेता’

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी के भीतर चल रही खींचतान…

22 hours ago

बदरी विशाल के महाभिषेक की तैयारी: नरेंद्रनगर राजदरबार में ‘गाडू घड़ा’ के लिए पिरोया गया तिल का तेल, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

नरेंद्रनगर (टिहरी गढ़वाल):विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया विधि-विधान के साथ शुरू…

23 hours ago

रामनगर में अतिक्रमण पर चला नगर पालिका का ‘पीला पंजा’: ईओ और कांग्रेसी नेता के बीच तीखी झड़प; अवैध निर्माणों को किया गया ध्वस्त

रामनगर (नैनीताल) | नैनीताल जिले के रामनगर में नगर पालिका प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ…

1 day ago