Categories: UTTARAKHAND

Uttarakhand:पौड़ी में हिरण के अवैध शिकार में दो आरोपी गिरफ्तार, फ्रिज से बरामद हुआ पांच किलो मांस

पौड़ी: गढ़वाल वन प्रभाग के नागदेव रेंज में गडोली में घुरड़ (हिरण) के अवैध शिकार का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने आरोपी विजय दनोसी के घर से पांच किलो मांस, खुर और खाल बरामद की। इस कार्रवाई में साजिद खान उर्फ राजीव और तुला बहादुर को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र नौटियाल की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई के तहत चारों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद सामान के सैंपल जांच के लिए वन अनुसंधान संस्थान देहरादून भेजे गए हैं।

डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरूद्ध ने बताया कि हिरण की प्रजाति में घुरड़ संकटग्रस्त श्रेणी की है। वन्यजीव संरक्षण के तहत इस हिरण का शिकार पूर्णत: प्रतिबंधित है। गडोली में घुरड़ के अवैध शिकार करने का मामला सामने आया है।

विभाग ने मांस, खुर व खाल का सैंपल लेकर जांच के लिए वन अनुसंधान संस्थान को भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

4 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

4 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

13 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

14 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

14 hours ago