UTTARAKHAND

Uttarakhand Budget Session: गैरसैंण में 9 से 13 मार्च तक होगा उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड विधानसभा 2026 बजट सत्र आहूत किए जाने को लेकर तिथियों का ऐलान कर दिया है. इस संबंध में विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव धनंजय चतुर्वेदी ने आदेश जारी कर दिए हैं. बजट सत्र 9 मार्च से 13 मार्च तक आहूत किया गया है. जबकि 11 मार्च को मुख्यमंत्री धामी बतौर वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे.

जारी किए गए आदेश के अनुसार, उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में बजट सत्र आगामी 9 मार्च से 13 मार्च 2026 तक आहूत किया जाएगा. प्रमुख सचिव ने विधानसभा सचिव को पत्र भेजकर विधानसभा बजट सत्र से संबंधित अग्रिम कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.

गैरसैंण के भराड़ीसैंण में विधानसभा 

उत्तराखंड विधानसभा का आगामी बजट सत्र 9 से 13 मार्च 2026 तक उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सहमति के बाद विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव ने मंगलवार को विधानसभा सचिव को पत्र भेजकर सत्र आहूत किए जाने की जानकारी दी है। साथ ही आगामी सत्र की तैयारियां शुरू करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

दरअसल, 15 जनवरी 2026 को हुई धामी मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा बजट सत्र की तिथियों और स्थान के चयन के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया था। इसके बाद 21 जनवरी को मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि बजट सत्र गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में आयोजित किया जाएगा। हालांकि उस समय तिथियों की घोषणा नहीं की गई थी।

सरकार पहले ही गैरसैंण में सत्र आयोजित करने का निर्णय ले चुकी थी, जिसके मद्देनजर सभी विभागों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। वित्त विभाग की ओर से भी आगामी बजट सत्र के लिए विभिन्न विभागों से प्रस्ताव मांगे गए हैं और वर्तमान में उन पर विभागवार चर्चा की जा रही है। बजट का प्रारूप तैयार कर जल्द ही मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में भी सरकार ने गैरसैंण में बजट सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया था, लेकिन भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में मेंटेनेंस कार्य चलने के कारण सत्र देहरादून में आयोजित करना पड़ा था। अब मेंटेनेंस कार्य पूरा हो चुका है और इस वर्ष सत्र गैरसैंण में ही आयोजित किया जाएगा।

11 मार्च को पेश होगा बजट

विधानसभा सत्र 9 मार्च से शुरू होगा। पहले दिन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) सदन को संबोधित करेंगे। 10 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। वहीं, 11 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर वित्त मंत्री वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सदन में पेश करेंगे। इसके बाद शेष दिनों में बजट पर चर्चा और अन्य विधायी कार्य संपन्न किए जाएंगे।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

13 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

13 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

18 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

19 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

19 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago