UTTARAKHAND

अंकिता भंडारी केस: विरोध के बीच सरकार का बड़ा फैसला, नर्सिंग कॉलेज का नाम बदलने का आदेश जारी

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड में फिर से गरमाई सियासत और सीबीआई जांच की मांग के बीच धामी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने पौड़ी जिले के डोभ (श्रीकोट) स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज का नाम बदलकर अंकिता भंडारी के नाम पर कर दिया है। इसे सरकार का डैमेज कंट्रोल और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनशीलता के तौर पर देखा जा रहा है।

जारी हुआ आधिकारिक शासनादेश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया। अब इस कॉलेज को ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) पौड़ी’ के नाम से जाना जाएगा। गौरतलब है कि सीएम धामी ने 16 सितंबर 2023 को ही कॉलेज का नाम बदलने की घोषणा की थी, जिसे अब अमलीजामा पहनाया गया है।

गरमाया हुआ है सियासी माहौल
यह फैसला ऐसे समय में आया है जब प्रदेश में अंकिता भंडारी केस को लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। हाल ही में एक वायरल ऑडियो-वीडियो प्रकरण के बाद विपक्षी दल और सामाजिक संगठन लगातार सड़कों पर हैं। प्रदर्शनकारी मामले की सीबीआई जांच और उस ‘वीआईपी’ के नाम का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं, जिसका जिक्र इस केस में बार-बार आता रहा है।

सीएम ने माता-पिता को दिलाया भरोसा
विरोध प्रदर्शनों के बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7 जनवरी को अंकिता के माता-पिता से मुलाकात की थी। सीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार पूरी मजबूती से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए, माता-पिता जिस भी जांच की मांग करेंगे, सरकार उस दिशा में विधि-सम्मत कार्रवाई करेगी। सीएम ने साफ किया कि बेटी को न्याय दिलाना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

क्या है मामला?
पौड़ी के डोभ श्रीकोट गांव की रहने वाली 19 वर्षीय अंकिता भंडारी ऋषिकेश के पास वनंत्रा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थी। 18 सितंबर 2022 को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पुलिस जांच में रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य और उसके साथियों (अंकित गुप्ता और सौरभ भास्कर) द्वारा हत्या कर शव को चीला नहर में फेंकने की बात सामने आई थी। इस जघन्य हत्याकांड ने पूरे उत्तराखंड को झकझोर कर रख दिया था।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

13 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

13 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

13 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago