Categories: UTTARAKHAND

उत्तराखंड: मद्महेश्वर में पुल बहने से फंसे यात्री, हेली से 68 का रेस्क्यू

उत्तराखंड में भारी बारिश: रुद्रप्रयाग मदमहेश्वर घाटी में संपर्क मार्ग टूटा, 68 लोग सुरक्षित निकाले गए

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में भारी बारिश ने आफत मचा दी है। देर रात्रि अत्यधिक बारिश के कारण रुद्रप्रयाग के मदमहेश्वर घाटी में ग्राम गौंडार के बणतोली स्थान पर पैदल मार्ग को जोड़ने वाला पुल बह जाने से संपर्क मार्ग टूट गया। इस घटना के चलते वहां गए लोग फंस गए थे।

सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची। उनके द्वारा लोगों को सुरक्षित निकालने का कार्य जारी है। मदमहेश्वर धाम से लगभग 6-7 कि.मी. नीचे नानू स्थान पर तैयार किए गए अस्थायी हेलीपैड से हेलिकॉप्टर द्वारा लोगों को रांसी गांव तक पहुंचाया जा रहा है, जहां से उन्हें सड़क मार्ग से वापसी कराई जा रही है। अब तक कुल 68 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

यमुनोत्री धाम में अतिवृष्टि से मंदिर परिसर को भारी नुकसान, जनहानि नहीं

यमुनोत्री: यमुना नदी के उदगम में हुई अतिवृष्टि के कारण यमुनोत्री धाम में मंदिर परिसर को भारी नुकसान हुआ है। मंदिर समिति के कार्यालय, रसोई आदि को भी क्षति पहुंची है। पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जनहानि नहीं हुई है, लेकिन परिसंपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। यमुना नदी के मुहाने पर एकत्रित मलबा और बोल्डर पत्थरों की वजह से मंदिर परिसर को अधिक नुकसान हुआ है।

जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर राममंदिर के निकट स्थित रजिस्ट्रेशन केंद्र भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा, यमुनोत्री हाईवे ओजरी डाबरकोट बंद होने से बड़कोट से सरकारी अमला अभी यमुनोत्री धाम नहीं पहुंच पाया है। एसडीएम मुकेश चन्द्र रमोला ने कहा कि जनहानि नहीं हुई है, लेकिन नुकसान काफी हुआ है। ओजरी डाबरकोट मार्ग खुलने के बाद ही नुकसान का जायजा लिया जाएगा।

प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी आज कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा पौड़ी, चमोली जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में तेज गर्जन के साथ कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। 

Tv10 India

Recent Posts

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

7 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

8 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

8 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

9 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

9 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

1 day ago