UTTARAKHAND

रेल बजट में उत्तराखंड को बड़ी राहत: 4,769 करोड़ रुपये से रफ्तार पकड़ेंगी परियोजनाएं

देहरादून: रेल बजट से उत्तराखंड को इस साल 4,769 करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे ऋषिकेश-कर्णप्रयाग समेत कई परियोजनाओं को गति मिलेगी। प्रदेश में रेलवे की 39,491 करोड़ रुपये की परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।

रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने वर्चुअल प्रेसवार्ता में बताया कि प्रदेश में इस समय रेलवे की 39,491 करोड़ की परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। वैष्णव ने कहा कि 2009 से 2014 तक सिर्फ 187 करोड़ का बजट उत्तराखंड में रेलवे के काम के लिए आवंटित किया गया था। जबकि रेल बजट (2026-27) में उत्तराखंड को रिकॉर्ड (26 गुना अधिक रेल बजट) 4 हजार 769 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। वर्ष 2014 से अब तक 106 फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए गए, कुल 54 कवच स्वीकृत किए जा चुके हैं।

रेलमंत्री ने बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन का काम तेजी से चल रहा है। मुख्य टनल भी खुल चुकी है। ऋषिकेश से व्यासी का पहला हिस्सा अंतिम चरण में है, जिस पर जल्द संचालन शुरू हो जाएगा। अमृत स्टेशन योजना के तहत उत्तराखंड में 11 स्टेशनों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए 147 करोड़ का निवेश किया जा रहा है। उत्तराखंड में रेलवे का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है। 2014 से अब तक लगभग 76 किमी ट्रैक का निर्माण किया जा चुका है।

हरिद्वार स्टेशन का डिजाइन बदलेगा
अमृत स्टेशन योजना के तहत हरिद्वार के रेलवे स्टेशन का डिजाइन बदलेगा। पहले इसे जिस व्यवस्था के तहत बनाना था, उसके लिए अधिक जमीन की जरूरत थी। रेलमंत्री ने बताया कि अब इसका डिजाइन लिविंग एरिया फोकस होगा, जिसमें यात्रियों के ठहरने की क्षमता बढ़ाई जाएगी। आगामी कुंभ के मद्देनजर यहां काम होगा।

उत्तराखंड को रेल बजट
वर्ष- करोड़ में
2023- 5004
2024- 5131
2025- 4641
2026- 4769

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: मदरसा बोर्ड खत्म, नया प्राधिकरण गठित

देहरादून: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म होगा, सरकार ने राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण गठित कर…

8 hours ago

सीएम की समीक्षा बैठक के बाद बड़ा फैसला, निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग तेज होगी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हुए एमओयू के…

9 hours ago

Mussoorie: प्रसिद्ध यात्रा लेखक पद्मश्री ह्यू गैंटज़र का निधन

मसूरी। प्रसिद्ध यात्रा लेखक और पद्मश्री सम्मानित ह्यू गैंटज़र का मंगलवार को 94 वर्ष की…

9 hours ago

Union Budget 2026: सीएम धामी ने केंद्रीय बजट को बताया ‘विकसित भारत’ का आधार

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27…

2 days ago

मनरेगा से बेहतर वीबी जी रामजी योजना बेहतर, कांग्रेस का राम नाम का विरोध पुराना: रेखा

नानकमत्ता में वीबीजी रामजी योजना पर जिला सम्मेलन का आयोजनटीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्कनानकमत्ता। कैबिनेट…

2 days ago

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा बजट में 15.3% की बड़ी बढ़ोतरी, 7.84 लाख करोड़ रुपये का आवंटन

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में केंद्रीय बजट 2026…

3 days ago