UTTARAKHAND

उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कई जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद

देहरादून: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून द्वारा जारी ताज़ा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज और कल उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली गिरने और तेज़ बारिश के दौर की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक सतर्कता एवं एहतियाती दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

सबसे अधिक प्रभाव देहरादून में रहने की संभावना को देखते हुए 10 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते जिलाधिकारी ने जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए देहरादून पुलिस भी हाई अलर्ट पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त कर रही हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

पुलिस द्वारा रात से ही नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचकर लाउड हेलर के माध्यम से लोगों को सतर्क किया जा रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नागरिकों से नदी-नालों के पास न जाने की अपील की गई है। वहीं, नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य भी जारी है।

लोगों से की गई यह अपील

प्रशासन और पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि:

  • खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।
  • प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
  • नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें।
  • किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस या आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना दें।

प्रशासन का कहना है कि सभी संबंधित विभाग पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव दल तैयार रखे गए हैं।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड चुनाव से पहले कांग्रेस का महामंथन: राहुल-प्रियंका और खड़गे सितंबर से करेंगे प्रदेश का तूफानी दौरा

देहरादूनउत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से सियासी बिसात बिछानी शुरू…

4 hours ago

केदारनाथ की महिलाओं ने भोजपत्र से बनाईं अनोखी राखियां, PM मोदी और CM धामी को भेजा रक्षासूत्र

रुद्रप्रयाग। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हिमालय की सदियों पुरानी लोकपरंपरा और आधुनिक आत्मनिर्भरता का अनूठा…

5 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख: देहरादून-नैनीताल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’

पहाड़ों में भूस्खलन और मैदानों में जलभराव का संकट: प्रशासन व आपदा प्रबंधन टीमें हाई अलर्ट…

8 hours ago

‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के समर्थन में उतरा संत समाज: हरिद्वार समागम में केंद्रीय मंत्री शिवराज और CM धामी ने मांगे सुझाव

हरिद्वार में 'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर महामंथन अखाड़ा परिषद ने भी भरी हामी: कहा- 1970 तक…

9 hours ago