UTTARAKHAND

ऋषिकेश: आरटीओ ऑफिस के पास दर्दनाक हादसा, ट्रक और ट्रोले की भीषण टक्कर से लगी आग; दो चालकों की मौत

ऋषिकेश, 30 जुलाई 2025: बुधवार तड़के ऋषिकेश-हरिद्वार बाईपास मार्ग पर आरटीओ ऑफिस के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया।एक ट्रक और एक ट्रोले की आमने-सामने की भीषण टक्कर के बाद ट्रोले में आग लग गई, जिसमें दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ है, जिसे रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा सुबह लगभग 2 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बोरिंग मशीन ले जा रहे ट्रक और ट्रोले के बीच भिड़ंत होते ही ट्रोले में आग लग गई।आग की लपटों ने ट्रोले को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसके चालक की जलकर मौके पर ही मौत हो गई।वहीं, दूसरे ट्रक के चालक की भी टक्कर के प्रभाव से मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम ऋषिकेश ने तत्काल एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस को मौके पर भेजा। हेड कांस्टेबल अर्जुन पंवार के नेतृत्व में एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रोले में लगी आग पर काबू पाया।

एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने ट्रक में फंसे एक अन्य व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल अवस्था में बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। बचाव दल ने दोनों वाहनों के चालकों के शवों को निकालकर जिला पुलिस को सौंप दिया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस भयानक हादसे के कारण बाईपास मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

15 hours ago

उत्तराखंड: रिवर्स पलायन को गति देने के लिए हर जिले में होंगी प्रवासी पंचायतें, सीएम धामी ने दिए निर्देश

गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…

16 hours ago

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: देहरादून के ’13 गांव’ में बनेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र; स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…

20 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत ‘चौपाल-2026’ का आयोजन; टिहरी और चमोली में प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…

21 hours ago

हाईकोर्ट शिफ्टिंग विवाद: नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर पर सुनवाई पूरी, खंडपीठ ने सुरक्षित रखा फैसला

नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…

22 hours ago

IIT रुड़की और GB पंत संस्थान की चेतावनी: जलवायु परिवर्तन से कोसी नदी पर गहराया खतरा, तेजी से गिरेगा भूजल

रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…

2 days ago