UTTARAKHAND

चारधाम यात्रा को मिलेगी रफ्तार: उत्तराखंड की नई एलिवेटेड रोड को नितिन गडकरी ने दी मंजूरी

देहरादून। पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीनगर में एलिवेटेड रोड का निर्माण के लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड‍करी ने स्वीकृति दे दी है। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की पहल रंग लाई है। पंच पीपल से स्वीत तक एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। यह परियोजना श्रीनगर शहर के यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ-साथ पर्यटन और सामरिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गुरुवार को बताया कि नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस महत्वकांक्षी परियोजना के निर्माण को अंतिम स्वीकृति दे दी गई है। मंत्री रावत ने बताया कि उच्च स्तरीय बैठक में श्रीनगर में एलिवेटेड रोड का निर्माण को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसके फलस्वरूप केन्द्रीय मंत्री ने एलिवेटेड रोड़ परियोजना पर अंतिम निर्णय लेते हुये इसके निर्माण को हरी झंडी दे दी है।

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने विभागीय अधिकारियों को एलिवेटेड रोड के शीघ्र ही इसकी डीपीआर बनाने केनिर्देश दिये। उन्होंने बताया कि अलकनंदा नदी के किनारे पंच पीपल से स्वीत तक 7.5 किलोमीटर एलिवेटेडि रोड का निर्माण किया जाएगा। इस एलिवेटेड रोड की कनेक्टिविटी रेलवे स्टेशन और श्रीनगर बाजर से की जाएगी, इसके अलावा रोड से एनआईटी श्रीनगर, एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर, गढ़वाल विश्वविद्यालय, राजकीय आईटीआई सहित कई प्रमुख संस्थान भी कनेक्ट होंगे। एलिवेटेड रोड बनने से जहां श्रीनगर शहर में यातायात दबाव कम होगा वहीं, चार धाम के यात्रियों को भी जाम से राहत मिलेगी।

मंत्री ने बताया कि ऐलिवेटेड कॉरिडोर पर्यटन एवं सामरिक आवश्यकताओं की दृष्टि से भी खास महत्वपूर्ण होगा। एलिवेटेड परियोजना को अंतिम स्वीकृत मिलने पर मंत्री धन सिंह रावत ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी का आभार जताया। साथ ही उन्होंने उन्हें सिद्धपीठ मां धारी देवी के दर्शन करने और चार धाम यात्रा पर आने का न्योता भी दिया। इस पर केन्द्रीय मंत्री ने अपनी सहर्ष सहमति दी है।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

8 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

8 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

9 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago