UTTARAKHAND

उत्तराखंड में सीमांत क्षेत्रों के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, “सीमांत क्षेत्र विकास परिषद” के गठन का ऐलान

गुप्तकाशी। उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “सीमांत क्षेत्र विकास परिषद” के गठन की घोषणा की है। बुधवार को रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी में आयोजित चतुर्थ सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री ने यह ऐलान किया।उन्होंने कहा कि यह परिषद सीमांत क्षेत्रों में सुविधाओं और सेवाओं के विस्तार के लिए काम करेगी।

नवाचार केंद्र बनेंगे विकास के आधार

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री धामी ने सीमांत जिलों में “नवाचार केंद्र” स्थापित करने की भी घोषणा की।इन केंद्रों में आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी उपयोगी जानकारी और प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों को सशक्त बनाना और इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उनकी क्षमताओं का विकास करना है।

बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद

गुप्तकाशी के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बणसू में आयोजित इस विज्ञान महोत्सव में मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों से आए बाल वैज्ञानिकों से संवाद किया।उन्होंने जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक जल संसाधन संरक्षण, आपदा प्रबंधन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा ऊर्जा संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बच्चों के साथ चर्चा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन सीमांत जनपदों के प्रतिभाशाली बाल वैज्ञानिकों को एक नई दिशा और अवसर प्रदान करेंगे।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नवाचार, अनुसंधान और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नए भारत की गति और दिशा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के नवाचारों पर ही निर्भर करेगी।इसी कड़ी में, देहरादून में देश की पांचवीं साइंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है, जिसे उन्होंने पर्वतीय राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।

सरकार का लक्ष्य आम जीवन में विज्ञान और प्रौद्योगिकी का समावेश कर सीमांत क्षेत्रों का सतत विकास और वैज्ञानिक सशक्तिकरण करना है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय, बणसू जाखधार में विभिन्न कार्यों के लिए 50 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

13 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

13 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

13 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago