देहरादून। बीते दो दिनों से उत्तराखंड में बदला मौसम जहां गर्मी से राहत लेकर आया है, वहीं पहाड़ी जिलों में यह बारिश आफत बन गई है। भारी बारिश और ओलावृष्टि के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को भी मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों में आज झोंकेदार हवाओं के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इन जिलों के कुछ हिस्सों में कई दौर की बारिश हो सकती है। इसके चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
वहीं, मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी तेज गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है।
अगले अपडेट में राहत की उम्मीद:
मौसम विभाग के मुताबिक, 13 अप्रैल से प्रदेशभर में मौसम साफ रहने की संभावना है। इससे पहले पर्वतीय और मैदानी इलाकों में मौसम का यह उतार-चढ़ाव लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…
जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…
सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…
राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…
देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…