Uttarakhand Weather: दो दिन रहेगा मौसम खराब, कोहरा और शीतलहर का अलर्ट, बदरीनाथ धाम में जमे झरने

देहरादून: उत्तराखंड में हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद मौसम साफ हो गया है, लेकिन दिन में चटक धूप खिलने के बावजूद रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सप्ताह भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे रातें और अधिक सर्द हो सकती हैं।

एक दिसंबर से अब तक के तापमान के अनुसार, दून में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है, और पिछले चार दिन से यह तापमान 5 डिग्री से भी नीचे बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप दिन के मुकाबले रात में ठंड अधिक महसूस हो रही है, साथ ही सर्द हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं।मौसम विज्ञान केंद्र ने 19 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है, हालांकि ठंड का प्रकोप बना रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन कोहरा छाने की आशंका है। इसके बाद शीतलहर लोगों को परेशान करेगी। 17 दिसंबर से तापमान में और कमी आएगी साथ ही शीतलहर चलने की चेतावनी भी है। इसके कारण आने वाले दिनों में ठंड अभी और परेशान करेगी।

बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड, उर्वशी धारा सहित झरने भी जम गए, तापमान माइनस 11 तक पहुंचा

बदरीनाथ धाम में इन दिनों बर्फबारी तो नहीं हो रही है, लेकिन कड़ाके की ठंड ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं को परेशान कर दिया है। यहां सुबह और शाम को हाड़कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। विशेषकर उर्वशी धारा सहित धाम के झरने पूरी तरह से जम गए हैं। शीतलहर के कारण धाम में तापमान माइनस 11 डिग्री तक गिर गया है, जिससे नलों और नालियों का पानी भी जम रहा है।

इस समय धाम में मास्टर प्लान के कार्य जारी हैं, और यहां आईटीबीपी, पुलिस और बीकेटीसी के कर्मचारी तैनात हैं। धूप खिलने पर कुछ राहत मिल रही है, लेकिन शाम होते ही ठंड इतनी बढ़ जाती है कि बाहर खड़ा रहना भी मुश्किल हो रहा है। इस कड़ी ठंड के कारण बदरीनाथ धाम में रहने और यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को खास एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड SIR विवाद: वोट काटने के आरोपों पर घिरी बीजेपी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर राज्य में राजनीतिक पारा…

1 hour ago

उत्तराखंड में तीलू रौतेली पुरस्कारों का ऐलान: 8 अगस्त को CM धामी 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित; देखें पूरी लिस्ट

देहरादून:उत्तराखंड में समाज निर्माण और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित…

2 hours ago

हरिद्वार में बारिश: चेतावनी स्तर पर पहुंची गंगा, जलभराव के बाद भी नहीं थमे कांवड़ियों के कदम; निचले इलाकों में अलर्ट जारी

हरिद्वार. धर्मनगरी हरिद्वार में बीती रात से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते शहर के…

3 hours ago

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

23 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

23 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

24 hours ago