Categories: UTTARAKHAND

Uttarakhand Weather:उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार को गढ़वाल मंडल के अधिकांश जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जिसमें उत्तरकाशी और चमोली में अति तीव्र बारिश की चेतावनी दी गई है। कुमाऊं मंडल के नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भी तीव्र से अति तीव्र बारिश होने की संभावना जताई गई है।

देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 13 अगस्त को उत्तरकाशी और चमोली जिलों में तीव्र से अति तीव्र बारिश की संभावना जताई है। गढ़वाल मंडल के रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी और देहरादून में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, कुमाऊं मंडल के नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भी तीव्र बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 14 से 18 अगस्त के बीच बारिश में थोड़ी कमी आएगी, लेकिन पर्वतीय इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और नालों एवं गधेरों के पास सतर्क रहने की अपील की है।

लगातार हो रही बारिश से उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है। भूस्खलन की घटनाओं से जगह-जगह सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे चारधाम यात्रा भी प्रभावित हुई है। 31 जुलाई को हुई भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं से 12 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि हजारों लोगों को रेस्क्यू किया गया है। NDRF, SDRF, सेना और स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

11 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

11 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

20 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

21 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

21 hours ago