देहरादून | उत्तराखंड में कुदरत के बदले मिजाज ने सबको चौंका दिया है। अप्रैल के पहले हफ्ते में जहां चिलचिलाती गर्मी शुरू हो जाती थी, वहां इस बार लोगों ने फिर से गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानों में झमाझम बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही रुख बने रहने के संकेत दिए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी 8 अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।
मंगलवार को हुई रुक-रुक कर बारिश और बर्फीली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। दिन में कई बार बादलों की वजह से अंधेरा छा गया। दून में रात का तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री कम होकर 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पहाड़ों में यह अंतर और भी ज्यादा है, जहां दिन में भी लोग ठिठुरने को मजबूर हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस बदलाव की मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का सक्रिय होना है। यह विक्षोभ अरब सागर और भूमध्य सागर से नमी लेकर उत्तर भारत पहुंचा है। इसके कारण बादलों का निर्माण हुआ और सूर्य की किरणें सीधे जमीन तक नहीं पहुंच पा रही हैं। हिमालयी क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवाओं ने ‘सोने पर सुहागा’ का काम किया है, जिससे मैदानी इलाकों में भी पारा गिर गया।
जहां एक ओर शहर के लोगों को गर्मी से राहत मिली है और मौसम सुहावना हो गया है, वहीं अचानक ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
रुद्रप्रयाग | ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के निर्माण कार्य के दौरान सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा…
देहरादून | उत्तराखंड सरकार अब राज्य के साहित्यकारों की सुध लेने जा रही है। प्रदेश में…
देहरादून | उत्तराखंड में खेलों और खिलाड़ियों के लिए सुखद खबर है। 38वें राष्ट्रीय खेलों में…
हरिद्वार | महाकुंभ विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती…
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी के भीतर चल रही खींचतान…