देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम करवट लेने के लिए तैयार है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से पांच जिलों में मौसम का असर देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना काफी अधिक है। हालांकि, राज्य के शेष मैदानी और कम ऊंचाई वाले जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा।
सोमवार को राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में बादलों और धूप के बीच ‘आंख मिचौली’ चलती रही। राहत की बात यह रही कि तापमान में कोई बड़ी गिरावट दर्ज नहीं की गई। देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक यानी 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री बढ़कर 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।
मौसम विभाग की मानें तो 24 फरवरी को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह का बना रह सकता है, जहां कुछ पहाड़ी हिस्सों में हल्की हलचल होगी। इसके बाद 25 और 26 फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने और शुष्क बने रहने की संभावना है।
पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को सलाह दी गई है कि वे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से पहले मौसम की ताजा जानकारी जरूर लें।
बदरीनाथ: चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस बार बदरीनाथ धाम में मंदिर तक…
नई दिल्ली: बढ़ती गर्मी के साथ बढ़ते बिजली के बिल ने अगर आपके घर का बजट…
देहरादून: उत्तराखंड में सौर ऊर्जा (सोलर पावर) के क्षेत्र में निवेश करने वालों के लिए आने…
भूमि सीमा का निरीक्षण करते राजस्व व बीआरओ की टीम उत्तरकाशी: पिछले साल अगस्त माह में…
पंचायतीराज मंत्री मदन कौशिक देहरादून। उत्तराखंड के हर ब्लॉक में अब पांच गांवों को 'आदर्श गांव'…
देहरादून। उत्तराखंड में बुजुर्ग महिलाओं की स्थिति को लेकर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा…