Categories: UTTARAKHAND

उत्तराखंड में मौसमी उलटफेर: पहाड़ों से मैदान तक बारिश और तूफान के लिए ऑरेंज अलर्ट

देहरादून : आज उत्तराखंड में मई-जून के लंबे इंतजार के बाद तेज बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को प्रदेश भर में बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है।

इन जिलों 80 किलोमीटर की तेजी से झोंकेदार हवाएं चलेंगी। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में तेज गर्जन के साथ बारिश होने के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। ऐसा ही हाल टिहरी और अल्मोड़ा जिले में रहेगा।

प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के लिए प्री-मानसून की बारिश का होना बहुत जरूरी है, लेकिन इस सीजन में एक दो दिन को छोड़ बारिश न होने से रिकॉर्डतोड़ गर्मी दर्ज की गई। लेकिन 19 जून को होने वाली बारिश गर्मी से राहत दिलाने के साथ तापमान को भी कम करने का काम करेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्री-मानसून की बारिश में देरी होने से इस बार गर्म हवाओं ने ज्यादा दिन तक झुलसाया।

जलभराव की बन सकती है स्थिति

प्रदेश भर में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है। 60 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने से कुछ इलाकों में पेड़ गिर सकते हैं। तेज बारिश होने से कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है। इसके अलावा बारिश होने से मैदान से लेकर पहाड़ तक के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
– बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

14 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

14 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

15 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago