UTTARAKHAND

उत्तरकाशी आपदा: प्रभावितों के आंसू पोंछेगी सरकार, सीएम धामी ने की 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा

देहरादून: उत्तरकाशी के धराली में आई विनाशकारी आपदा से प्रभावित हुए परिवारों को राहत देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। सरकार ने आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों और जिनके मकान पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं, उन परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की तत्काल सहायता देने का ऐलान किया है।

यह घोषणा आपदा प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने और उनके पुनर्वास की प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से की गई है।मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इस मुश्किल घड़ी में हर प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव मदद मुहैया कराएगी।

पुनर्वास के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन

आर्थिक सहायता के अलावा, मुख्यमंत्री ने धराली गांव के समग्र पुनरुद्धार और प्रभावितों के लिए स्थायी आजीविका सुनिश्चित करने हेतु एक तीन सदस्यीय समिति के गठन की भी घोषणा की है। राजस्व सचिव की अध्यक्षता वाली यह समिति एक सप्ताह के भीतर अपनी प्राथमिक रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।यह समिति धराली के भविष्य के लिए एक दीर्घकालिक और प्रभावी नीति का खाका तैयार करेगी, ताकि स्थानीय समुदाय की सुरक्षा और आजीविका को फिर से पटरी पर लाया जा सके।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल तात्कालिक राहत देना नहीं, बल्कि एक स्थायी समाधान सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास की कार्यवाही को तेजी से और प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रभावित परिवार जल्द से जल्द सामान्य जीवन में लौट सकें।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले प्रशासन द्वारा दी गई 5000 रुपये की फौरी मदद को लेकर ग्रामीणों ने अपर्याप्त बताते हुए नाराजगी जाहिर की थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने यह बड़ी घोषणा की है।सरकार ने प्रभावित परिवारों को अगले छह महीने तक राशन देने का भी ऐलान किया है। साथ ही, मुख्यमंत्री ने आपदा राहत कार्यों के लिए अपना एक महीने का वेतन देने की भी घोषणा की है।

Tv10 India

Recent Posts

बदरीनाथ धाम: मास्टर प्लान के चलते बदला मंदिर पहुंचने का रास्ता, अब इस ‘आस्था पथ’ से होकर जाएंगे श्रद्धालु

बदरीनाथ: चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस बार बदरीनाथ धाम में मंदिर तक…

18 hours ago

बिजली बिल की टेंशन खत्म: छत पर लगाएं सोलर पैनल, सरकार देगी ₹78,000 की सब्सिडी

नई दिल्ली: बढ़ती गर्मी के साथ बढ़ते बिजली के बिल ने अगर आपके घर का बजट…

18 hours ago

उत्तराखंड में सोलर निवेश अब महंगा: डॉलर की मजबूती से बढ़ी लागत, नियामक आयोग ने टैरिफ घटाने का दिया प्रस्ताव

देहरादून: उत्तराखंड में सौर ऊर्जा (सोलर पावर) के क्षेत्र में निवेश करने वालों के लिए आने…

18 hours ago

धराली में आपदा के जख्मों पर लगेगा मरहम: खीर गंगा पर बनेगा ‘मल्टी सेल बॉक्स कलवर्ट’ पुल

भूमि सीमा का निरीक्षण करते राजस्व व बीआरओ की टीम  उत्तरकाशी: पिछले साल अगस्त माह में…

19 hours ago

उत्तराखंड: हर ब्लॉक में बनेंगे 5 ‘आदर्श गांव’, पंचायत भवन निर्माण के लिए अब मिलेंगे 20 लाख रुपये; कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

पंचायतीराज मंत्री मदन कौशिक देहरादून। उत्तराखंड के हर ब्लॉक में अब पांच गांवों को 'आदर्श गांव'…

2 days ago

उत्तराखंड में बुजुर्ग महिलाओं की स्थिति पर चौंकाने वाला खुलासा: 1.34 लाख को है सरकारी मदद की दरकार, 33 हजार को नहीं मिलती कोई पेंशन

देहरादून। उत्तराखंड में बुजुर्ग महिलाओं की स्थिति को लेकर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा…

2 days ago