देहरादून: उत्तरकाशी के धराली में आई विनाशकारी आपदा से प्रभावित हुए परिवारों को राहत देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। सरकार ने आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों और जिनके मकान पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं, उन परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की तत्काल सहायता देने का ऐलान किया है।
यह घोषणा आपदा प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने और उनके पुनर्वास की प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से की गई है।मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इस मुश्किल घड़ी में हर प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव मदद मुहैया कराएगी।
पुनर्वास के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन
आर्थिक सहायता के अलावा, मुख्यमंत्री ने धराली गांव के समग्र पुनरुद्धार और प्रभावितों के लिए स्थायी आजीविका सुनिश्चित करने हेतु एक तीन सदस्यीय समिति के गठन की भी घोषणा की है। राजस्व सचिव की अध्यक्षता वाली यह समिति एक सप्ताह के भीतर अपनी प्राथमिक रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।यह समिति धराली के भविष्य के लिए एक दीर्घकालिक और प्रभावी नीति का खाका तैयार करेगी, ताकि स्थानीय समुदाय की सुरक्षा और आजीविका को फिर से पटरी पर लाया जा सके।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल तात्कालिक राहत देना नहीं, बल्कि एक स्थायी समाधान सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास की कार्यवाही को तेजी से और प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रभावित परिवार जल्द से जल्द सामान्य जीवन में लौट सकें।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले प्रशासन द्वारा दी गई 5000 रुपये की फौरी मदद को लेकर ग्रामीणों ने अपर्याप्त बताते हुए नाराजगी जाहिर की थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने यह बड़ी घोषणा की है।सरकार ने प्रभावित परिवारों को अगले छह महीने तक राशन देने का भी ऐलान किया है। साथ ही, मुख्यमंत्री ने आपदा राहत कार्यों के लिए अपना एक महीने का वेतन देने की भी घोषणा की है।
मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…
गांव लौटे प्रवासियों के अनुभवों और स्वरोजगार के प्रयासों को साझा करने पर जोर सितंबर…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित 'मुख्य सेवक सदन' में मुख्यमंत्री उद्यमशाला…
टिहरी गढ़वाल :उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को…
नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेल बाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने…
रुड़की :उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली कोसी नदी बेसिन पर आने…